'फोटो-वीडियो न बनाएं, अलर्ट बजते ही...' UAE में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध के बीच, भारत ने UAE में रह रहे अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवायजरी जारी की है. भारतीय दूतावास ने स्थानीय कानूनों का सख्ती से पालन करने, संवेदनशील जगहों की फोटोग्राफी से बचने और अलर्ट के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है.

Advertisement
दूतावास ने नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी. (Photo: Indian Embassy-Abu Dhabi) दूतावास ने नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी. (Photo: Indian Embassy-Abu Dhabi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवायजरी जारी की गई है. अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को एक नोटिस जारी किया है.

एडवायजरी में भारतीयों को स्थानीय कानूनों का सख्ती से पालन करने और संवेदनशील स्थानों की फोटोग्राफी से बचने के लिए कहा गया है.

Advertisement

यूएई के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी भी घटना स्थल, प्रतिबंधित क्षेत्रों या एयरपोर्ट के अंदर की फोटो खींचने या वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

फोटो खींचने या वीडियो रिकॉर्ड करने पर मनाही

भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को निर्देश दिया है कि जब भी कोई चेतावनी अलर्ट सुनाई दे, तो वो तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. जब तक उनके क्षेत्र के लिए अलर्ट हटा न लिया जाए, वो वहीं रहें. इसके साथ ही लोग फोटो खींचने या वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए बाहर निकलने की कोशिश न करें.

सोशल मीडिया के लिए विशेष निर्देश

एडवाइजरी में भारतीयों को नसीहत दी गई है कि डिजिटल या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घटना स्थलों की तस्वीरें, खास तौर पर प्रोजेक्टाइल या छर्रों से हुए नुकसान की तस्वीरें शेयर न करें. अगर कहीं छर्रे गिरते हुए दिखें या संदिग्ध वस्तु नजर आए, तो उसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दें. दूतावास ने ऐसी जगहों दूर रहने और किसी भी हिस्से को छूने की कोशिश न करने की भी सलाह दी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान का पलटवार जारी... धमाकों से फिर दहल उठे दुबई, दोहा और अबू धाबी

एयरपोर्ट पर न खींचे फोटो

UAE में रह रहे और वहां की यात्रा करने वाले भारतीयों को एयरपोर्ट के अंदर फोटो और वीडियो रिकॉर्ड न करने के निर्देश दिए गए हैं. दूतावास ने सभी भारतीयों को खाड़ी देशों के लोकल कानूनों का सख्ती से पालन करने की सलाह भी दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement