इजरायल के एक साथ दो मोर्चों पर हमले, खामनेई के बाद अब लेबनान में मार गिराए दो बड़े दुश्मन

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है और इजरायली सेना रुकने का नाम नहीं ले रही है. ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद अब इजराइल ने लेबनान में बड़े कदम उठाए हैं. एक साथ दो मोर्चों पर किए गए हवाई हमलों में हिज्बुल्लाह के दो अहम नेता मारे गए हैं.

Advertisement
बेरूत में इजरायल का जबरदस्त हवाई हमला (Photo: Reuters) बेरूत में इजरायल का जबरदस्त हवाई हमला (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:20 PM IST

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अब इजरायली सेना ने लेबनान में बड़ा एक्शन लिया है. सोमवार सुबह इजरायल ने एक साथ दो मोर्चों पर हमला बोला और दावा किया जा रहा है कि इसमें हिज्बुल्लाह के दो बड़े चेहरों को खत्म कर दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में तनाव और बढ़ गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: इजरायल पर जमकर बरसे फिलिस्तीन के राष्ट्रपति, कहा- हम अपनी जमीन पर ही रहेंगे

इजरायली सेना (IDF) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने लेबनान की राजधानी बेरूत में एक बेहद सटीक हवाई हमला किया है. इस हमले में हिज्बुल्लाह के खुफिया मुख्यालय के प्रमुख हुसैन मकलेद को ढेर कर दिया गया है. मकलेद हिज्बुल्लाह की रणनीतिक प्लानिंग और खुफिया गतिविधियों का सबसे अहम चेहरा थे.  इजरायली लड़ाकू विमानों ने सीधे उस ठिकाने को निशाना बनाया जहां मकलेद मौजूद थे. मकलेद का मारा जाना हिज्बुल्लाह के लिए अब तक का सबसे बड़ा और गहरा जख्म साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: ईरानी हवाई हमलों से दुबई को झटका, हिल गई 'सेफ जोन' वाली पहचान

संसदीय गुट के प्रमुख मोहम्मद राद की भी मौत

Advertisement

हुसैन मकलेद के अलावा इजरायल ने एक और बड़ा निशाना साधा है. सऊदी न्यूज आउटलेट अल-हदथ की रिपोर्ट के मुताबिक, हिज्बुल्लाह के पार्लियामेंट्री ग्रुप के प्रमुख मोहम्मद राद भी इजरायली हमले में मारे गए हैं. सोमवार सुबह दक्षिणी लेबनान और बेरूत में IDF ने कई एयरस्ट्राइक कीं, जिनमें राद के ठिकाने को भी निशाना बनाया गया. मोहम्मद राद हिज्बुल्लाह का एक बड़ा राजनीतिक चेहरा थे और उनकी मौत संगठन के लिए गंभीर झटका मानी जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement