कैमरे के सामने अपनी पत्नी संग किया रोमांस, बॉस ने नौकरी से निकाला!

महिला का कहना है कि उसके पति को सिर्फ इसलिए कॉरपोरेट नौकरी से निकाल दिया गया, क्योंकि उसने एक इंटीमेट सीन किया था. 36 साल की व्हिटनी रोज (Whitney Rose) का कहना ​​​​है कि उनके पति, जस्टिन रोज को उनकी नौकरी से निकाल दिया गया था, क्योंकि उसने 'द रियल हाउसवाइव्स ऑफ साल्ट लेक सिटी' में इंटीमेट सीन फिल्माया था.

Advertisement
बिजनेसवुमन व्हिटनी रोज (Pic- Whitney Rose/Insta) बिजनेसवुमन व्हिटनी रोज (Pic- Whitney Rose/Insta)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 06 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

टीवी पर्सनलिटी और बिजनेसवुमन महिला ने दावा किया है कि उनके साथ कैमरे के सामने रोमांस करने की वजह से उनके पति को नौकरी से निकाल दिया गया. कपल ने 'द रियल हाउसवाइव्स ऑफ साल्ट लेक सिटी' के सीजन-2 में इंटीमेट सीन फिल्माया था. 36 साल की व्हिटनी रोज (Whitney Rose) का कहना ​​​​है कि उनके पति, जस्टिन रोज को उनकी कॉर्पोरेट नौकरी से निकाल दिया गया था, क्योंकि वे टीवी शो में रोमांस करते दिखे. 

Advertisement

व्हिटनी रोज ने बुधवार को अमेरिकी रियलटी टीवी शो पर कहा- अपने पति के साथ इंटीमेट होना सामान्य सी बात है. इसके लिए किसी की जॉब ले लेना कितना सही है? ये बात कहते हुए व्हिटनी इमोशनल हो गईं. 

दरअसल, व्हिटनी उस समय का जिक्र कर रही थीं जब उन्होंने और जस्टिन ने 'The Real Housewives of Salt Lake City' के सीजन-2 में सेमी न्यूड ड्रेस में एक सीन किया था. उन्होंने कहा- हां लोगों को ये थोड़ा अटपटा लग सकता है लेकिन मुझे उस पर गर्व है. क्योंकि मुझे लगता है कि ये एक्ट मुझे 18 साल की उम्र में वापस ले जा रहा है. 

36 वर्षीय रियलिटी स्टार ने आगे कहा कि पिछले साल जस्टिन के साथ उनका इंटीमेट सीन करना 'प्यार की कला का प्रदर्शन' था. व्हिटनी ने अनुमान लगाते हुए कि शायद जस्टिन के बॉस को टीवी शो में उनका व्यवहार पसंद नहीं आया होगा. कंपनी में लोग मेरे नाम से जस्टिन को चिढ़ाते होंगे कि मैं किस तरह की महिला हूं. 

Advertisement

कपल के दो छोटे बच्चे हैं. जस्टिन की नौकरी जाने के बाद उन्हें आर्थिक स्थिति बिगड़ जाने की चिंता हुई. व्हिटनी ने कहा कि मैं उतना नहीं कमाती जितना जस्टिन कमाता है. ये सब बोलते हुए वो भावुक हो गईं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »