ईरान पर न्यूक्लियर अटैक की सोच रहे ट्रंप? व्हाइट हाउस का आया जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट के तुरंत बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी उनके बयान का समर्थन किया और कहा कि अमेरिका के पास एक ऐसा टूल है, जिसका अभी तक इस्तेमाल नहीं किया गया है. इसे लोग परमाणु हथियारों का संकेत मान रहे हैं.

Advertisement
ईरान पर न्यूक्लियर अटैक की अटकलें लग रही हैं. (Photo: AP) ईरान पर न्यूक्लियर अटैक की अटकलें लग रही हैं. (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:33 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सभ्यता खत्म करने की सीधे-सीधे धमकी दी है. इस धमकी ने ईरान पर न्यूक्लियर अटैक की आशंकाओं को बढ़ा दिया है. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अमेरिका, ईरान पर न्यूक्लियर अटैक भी कर सकता है.

ट्रंप ने सीजफायर डील के लिए ईरान को 48 घंटे का समय दिया था. यह समयसीमा धीरे-धीरे खत्म होने जा रही है. इससे पहले ही अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर अटैक कर दिया. अमेरिका और इजरायल, ईरान की रेलवे लाइन और ब्रिज पर हमला कर रहे हैं.

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट के तुरंत बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी उनके बयान का समर्थन किया और कहा कि अमेरिका के पास एक ऐसा टूल है, जिसका अभी तक इस्तेमाल नहीं किया गया है. इसे लोग परमाणु हथियारों का संकेत मान रहे हैं.

वेंस ने ट्रंप की धमकी के बाद कहा कि यह समझना होगा कि हमारे पास ऐसा टूल है, जिनका हमने अभी तक इस्तेमाल नहीं किया है. अमेरिका के राष्ट्रपति तय कर सकते हैं कि उनका इस्तेमाल करना है या नहीं. अगर ईरान अपना व्यवहार नहीं बदलता, तो वे उनका इस्तेमाल करेंगे.

इससे पहले सोमवार को ट्रंप ने कहा था कि पूरे देश को एक रात में खत्म किया जा सकता है, जिससे यह डर और बढ़ गया कि वे परमाणु हमले पर विचार कर रहे हैं.

क्या ट्रंप ईरान पर न्यूक्लियर अटैक करेंगे?

Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप के मौजूदा और पूर्व सलाहकारों के बीच यह चिंता बढ़ रही है कि वे ईरान पर परमाणु हमला करने का आदेश दे सकते हैं. इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर चिंता जता रहे हैं. एक शख्स ने पोस्ट कर कहा कि ट्रंप स्पष्ट रूप से ईरान पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे रहे हैं. उन्हें राष्ट्रपति पद से हटाया जाना चाहिए.

ठीक इसी तरह एक यूट्यूबर ने लिखा कि ट्रंप परमाणु बम गिराने वाले हैं. कई अन्य यूज़र्स ने भी आशंका जताई कि टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन का इस्तेमाल हो सकता है.

व्हाइट हाउस ने इन अटकलों पर क्या कहा?

व्हाइट हाउस ने न्यूक्लियर अटैक के इन दावों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि जेडी वेंस के बयान में कहीं भी परमाणु हमले का संकेत नहीं है. व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया में कहा गया कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा जिससे यह निष्कर्ष निकाला जाए.

बता दें कि अमेरिकी व्यवस्था में राष्ट्रपति के पास परमाणु हमला करने का एकमात्र अधिकार होता है. इसके लिए राष्ट्रपति नेशनल मिलिट्री कमांड सेंटर के साथ एक सुरक्षित कॉल करते हैं, जिसमें रक्षा मंत्री और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल हो सकते हैं.

राष्ट्रपति के पास हमेशा एक सैन्य अधिकारी होता है, जिसके पास न्यूक्लियर फुटबॉल नाम का ब्रीफकेस होता है. इसमें हमले के विकल्प और पहचान वेरिफाई करने के कोड होते हैं. इस प्रक्रिया में एकमात्र रोक तभी लग सकती है, जब आदेश को अवैध मानते हुए सैन्य अधिकारी उसे मानने से इनकार कर दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement