पश्चिम बंगाल में चुनावी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह बिखरने लगी है. विधायकों का अलग गुट बनने के बाद अब पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को सांसदों के टूटने का भी डर सताने लगा है. ममता बनर्जी की बुलाई बैठक में पार्टी के 41 में से सिर्फ 5 सांसद ही मीटिंग में पहुंचे. दूसरी तरफ ममता बनर्जी पर कानूनी शिकंजा भी कसता जा रहा है.