कोलकाता की सड़कों पर दो रातों के लिए बैन होंगी मोटरबाइक्स, चुनाव से पहले जान लीजिए नए नियम

ये प्रतिबंध पूरे कोलकाता महानगर क्षेत्र और दक्षिण 24 परगना के उन हिस्सों में लागू होंगे जो कोलकाता पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आते हैं. बंगाल में पहले चरण के तहत 23 अप्रैल जबकि दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को मतदान होना है.

Advertisement
कोलकाता में वोटिंग से पहले जान लीजिए नियम. (Photo: PTI) कोलकाता में वोटिंग से पहले जान लीजिए नियम. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होने हैं. पहले चरण के तहत 23 अप्रैल और दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को चुनाव होंगे. लेकिन इससे पहले कोलकाता में 27 अप्रैल से शाम छह बजे से लेकर सुबह छह बजे तक मोटरसाइकिलों की आवाजाही पर रोक रहेगी.

यह आदेश कोलकाता पुलिस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के निर्देशों के अनुसार जारी किया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को मतदान से दो दिन पहले मोटरसाइकिलों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे.

Advertisement

इसी के तहत कोलकाता पुलिस ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि 27 अप्रैल से कोई भी मोटरसाइकिल रैली की अनुमति नहीं होगी. अधिसूचना में कहा गया है कि शाम छह बजे से सुबह 6 बजे तक मोटरसाइकिलों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. हालांकि चिकित्सा आपात स्थिति जैसे मामलों में छूट दी जाएगी.

इतना ही नहीं, इस अवधि के दौरान किसी भी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर (पिलियन राइडिंग) यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी. हालांकि, चिकित्सा आपातकाल, पारिवारिक कार्यक्रमों और स्कूली बच्चों को छोड़ने या लाने के मामलों में छूट गई है. 

बंगाल में मतदान के दिन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक परिवार के सदस्य पिलियन राइडर के रूप में यात्रा कर सकेंगे ताकि वे मतदान कर सकें. पुलिस ने कहा कि छूट पाने के लिए स्थानीय थाने से पहले से लिखित अनुमति लेनी होगी.

Advertisement

ये प्रतिबंध पूरे कोलकाता महानगर क्षेत्र और दक्षिण 24 परगना के उन हिस्सों में लागू होंगे जो कोलकाता पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आते हैं. अधिकारियों ने बताया कि ये कदम स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के साथ डराने-धमकाने या किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement