उत्तर प्रदेश की राजनीति में गाजी और सुहेलदेव को लेकर चल रही बहस के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि नया भारत उन लोगों का महिमामंडन नहीं कर सकता जिन्होंने देश और संस्कृति पर आक्रमण किए थे. योगी ने कहा कि आक्रांताओं का सम्मान स्वीकार्य नहीं है और इतिहास को सही दृष्टिकोण से देखने की जरूरत है.