उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में धर्मांतरण से जुड़े मामलों की रोकथाम के लिए एंटी कन्वर्जन सेल बनाने का निर्देश दिया है. यह फैसला हाल में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और संजय गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से जुड़े धर्मांतरण मामलों को गंभीरता से लेते हुए लिया गया है.