बंदूक लेकर फ्री में पेट्रोल भरवाने पहुंच गए दो युवक, पुलिस ने पकड़ा तो गायब हो गया भौकाल, Video

यूपी के वाराणसी में दो युवक बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे, टंकी फुल करवाई... और जब पैसे मांगे गए तो पिस्टल निकाल ली. लेकिन भाई लोग भूल गए कि आजकल पेट्रोल पंप पर सिर्फ मशीन नहीं, CCTV भी चलता है. बस वही फुटेज सामने आई और पुलिस ने अरेस्ट कर लिया.

Advertisement
पेट्रोल पंप पर लगे CCTV में कैद हुई घटना. (Photo: Screengrab) पेट्रोल पंप पर लगे CCTV में कैद हुई घटना. (Photo: Screengrab)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:37 AM IST

यूपी के वाराणसी में फ्री में पेट्रोल भरवाने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवकों ने पिस्टल के दम पर पेट्रोल भरवाया और बिना पैसे दिए फरार हो गए. हालांकि उनकी यह दबंगई ज्यादा दिन नहीं चली और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की.

Advertisement

घटना 16 और 17 मई की रात की है. वाराणसी के सिंधोरा थाना इलाके के गड़खड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर रात का माहौल बिल्कुल सामान्य था. कर्मचारी अपनी ड्यूटी कर रहे थे. तभी बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर दो युवक एंट्री मारते हैं. स्टाइल ऐसा कि जैसे किसी वेब सीरीज का सीन शूट होने वाला हो.

यहां देखें Video

दोनों आराम से बाइक में पेट्रोल भरवाते हैं. पेट्रोल भर गया, कर्मचारी पैसे मांगता है. तभी कहानी में ट्विस्ट आता है. बाइक पर बैठे एक युवक ने दूसरे से पिस्टल ली और पेट्रोल पंप कर्मी को धमकाना शुरू कर दिया. मतलब साफ था- पेट्रोल का पैसा नहीं देंगे, जो करना है कर लो.

CCTV फुटेज में पूरा सीन कैद हो गया. कर्मचारी डर गया और दोनों युवक बिना पैसे दिए वहां से फरार हो गए. लेकिन उन्हें शायद ये नहीं पता था कि उनकी ये हरकत अब सीधे पुलिस फाइल में एंट्री लेने वाली है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं...' सीएम योगी के सख्त निर्देश, बोले- दबंगों के खिलाफ एक्शन ले पुलिस

पेट्रोल पंप कर्मचारी ने सिंधोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली और फिर एक्शन शुरू हो गया. दोनों आरोपी इलाके के ही निकले.

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विवेक उर्फ गोलू उपाध्याय और उसके साथी शनि सिंह को गिरफ्तार कर लिया. दोनों वाराणसी के सिंधोरा इलाके के रहने वाले हैं. गिरफ्तार आरोपी विवेक उर्फ गोलू उपाध्याय वाराणसी के गड़खड़ा गांव का रहने वाला है और वह स्थानीय थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से वही बिना नंबर प्लेट वाली बाइक और एक अवैध पिस्टल बरामद कर ली. 

पूछताछ में दोनों ने पूरा किस्सा भी आराम से सुना दिया. बोले- रात में पेट्रोल पंप गए थे, पेट्रोल भरवाया... पैसे नहीं थे... तो पिस्टल दिखाकर निकल गए. फिलहाल पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है. सोशल मीडिया पर CCTV फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं- भाई, पेट्रोल महंगा जरूर है... लेकिन इतना भी नहीं कि बंदूक लेकर भरवाना पड़े!

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement