मकान मालिक की तिजोरी से उड़ाए 26 लाख और खरीद लिया प्लॉट...उन्नाव में डरा देने वाला मामला

उन्नाव में किरायेदार महिला ने मकान मालिक के घर से लाखों की ज्वेलरी चोरी कर बड़ा खेल रच दिया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि चोरी के पैसों से लखनऊ में प्लॉट खरीदा गया. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में जेवर और नकदी बरामद की है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

Advertisement
मकानमालिक की तिजोरी से उड़ाए 26 लाख (Photo: itg) मकानमालिक की तिजोरी से उड़ाए 26 लाख (Photo: itg)

सूरज सिंह

  • उन्नाव,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने भरोसे को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. जिस महिला को मकान मालिक ने तीन साल तक अपने घर में किरायेदार बनाकर रखा, उसी पर लाखों की ज्वेलरी चोरी करने का आरोप साबित हुआ है. पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने चोरी की रकम से और जेवर बेचकर लखनऊ में प्लॉट तक खरीद लिया था.

Advertisement

25 लाख रुपये की ज्वेलरी और चांदी चोरी

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एबी नगर का है. यहां रहने वाले मनीष शुक्ला और सौरभ ने 23 तारीख को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से करीब 25 लाख रुपये की ज्वेलरी और चांदी के सामान चोरी हो गए हैं. शक की सुई उनके घर में तीन साल से किराए पर रह रही इंदु पांडे पर गई, जो 15 अप्रैल को कमरा खाली कर चली गई थी.

चोरी के पैसे से जेठ के साथ मिलकर खरीदा प्लॉट

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सर्विलांस व एसओजी टीम की मदद से आरोपी महिला तक पहुंच बनाई. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पास से करीब 20 लाख रुपये की ज्वेलरी और लगभग 1.75 लाख रुपये नकद बरामद किए. जांच में यह भी सामने आया कि महिला ने पहले ही करीब छह लाख रुपये की ज्वेलरी बेच दी थी, जिसके पैसे से उसने अपने जेठ नीरज पांडे के साथ मिलकर लखनऊ में एक प्लॉट खरीदा था.

Advertisement

जेवर खरीदने वाला ज्वेलर भी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने एक ज्वेलर्स कुलदीप को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास महिला ने चोरी के जेवर बेचे थे. पुलिस को उसके पास से भी कुछ आभूषण और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले में अभी दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है. जांच में यह साफ हुआ है कि महिला ने बेहद सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया और सबूत छिपाने की भी कोशिश की. यह घटना एक बार फिर सावधान करती है कि घर में किसी को भी रखने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »