विधायक पल्लवी पटेल पर FIR: लखनऊ में ट्रेन पर चढ़कर नारेबाजी करना पड़ा भारी, 350 समर्थकों पर भी मुकदमा

UP News: लखनऊ चारबाग स्टेशन पर प्रदर्शन को लेकर विधायक पल्लवी पटेल पर RPF ने FIR दर्ज की है. यूजीसी रेगुलेशन की मांग को लेकर ट्रेन के इंजन पर चढ़ने और रेलवे एक्ट के उल्लंघन का आरोप...

Advertisement
लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर विधायक पल्लवी पटेल का प्रदर्शन.(Photo:Screengrab) लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर विधायक पल्लवी पटेल का प्रदर्शन.(Photo:Screengrab)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:34 PM IST

उत्तर प्रदेश के सिराथू से अपना दल (कामेरावादी) की विधायक डॉ. पल्लवी पटेल के खिलाफ लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने और प्रदर्शन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. आरपीएफ ने विधायक और उनके करीब 350 अज्ञात समर्थकों पर रेलवे एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है.

दरअसल, शुक्रवार को डॉ. पल्लवी पटेल के नेतृत्व में अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ता 'यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026' को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर चारबाग रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में प्रदर्शन कर रहे थे. दोपहर करीब 1:16 बजे प्रदर्शनकारियों का जत्था अचानक दौड़ते हुए एस्केलेटर के पास वाले गेट से प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर अनाधिकृत रूप से दाखिल हो गया.

Advertisement

रेलवे ट्रैक और इंजन पर प्रदर्शन
विधायक पल्लवी पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 के बीच खड़ी निरीक्षण यान (परख डीपीसी) पर चढ़ गईं और नारेबाजी करने लगीं. इस दौरान स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

भारी सुरक्षा बल ने हटाया
स्टेशन पर तैनात आरपीएफ निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, जीआरपी और सिविल पुलिस बल ने विधायक और उनके समर्थकों को काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 1:25 बजे स्टेशन परिसर से बाहर किया. पुलिस के अनुसार, उस समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर गिरफ्तारी करना संभव नहीं था, लेकिन सबूतों के आधार पर अब कानूनी शिकंजा कसा गया है.

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
आरपीएफ ने विधायक पल्लवी पटेल और उनके समर्थकों के कृत्य को 'असंवैधानिक' करार देते हुए रेलवे एक्ट की धाराओं 147 (रेलवे परिसर में अनधिकृत प्रवेश), धारा 145 (सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव) और धारा 156 (ट्रेन की छत, इंजन या पायदान पर चढ़कर यात्रा या प्रदर्शन करना)  के तहत केस दर्ज किया है.

Advertisement

राजनीतिक गलियारों में हलचल
पल्लवी पटेल का यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों के खिलाफ एक बड़े विरोध के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि, रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील सार्वजनिक स्थल पर इस तरह के प्रदर्शन ने सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement