नोएडा में T-20 वर्ल्ड कप पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गैंग का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने टी-20 वर्ल्ड कप मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सेक्टर-113 क्षेत्र की एक हाईराइज सोसाइटी के फ्लैट से भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था. पुलिस ने मौके से 3 लैपटॉप, 3 टैबलेट, 32 मोबाइल और अन्य उपकरण बरामद किए.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.(Photo: Screengrab) पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.(Photo: Screengrab)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

नोएडा पुलिस ने टी-20 वर्ल्ड कप मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. थाना सेक्टर-113 पुलिस की कार्रवाई में आरोपी भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच पर सट्टा लगवाते हुए पकड़े गए. पुलिस के अनुसार यह गैंग काफी समय से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टे का नेटवर्क चला रहा था.

Advertisement

एडीसीपी मनीषा सिंह के मुताबिक, आरोपी सेक्टर-113 क्षेत्र की एक हाईराइज सोसाइटी में फ्लैट किराए पर लेकर सट्टे का पूरा नेटवर्क संचालित कर रहे थे. पुलिस जांच में सामने आया कि गैंग ने करीब डेढ़ महीने पहले यह फ्लैट किराए पर लिया था और यहीं से ऑनलाइन सट्टा ऑपरेट किया जा रहा था.

यह भी पढ़ें: नोएडा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान... परिजन बोले- तीन लोग लगातार कर रहे थे ब्लैकमेल

फ्लैट से चल रहा था पूरा नेटवर्क

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय सहगल, नवदीप, राजीव शर्मा, शलील सेठ और देव कुमार के रूप में की है. पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह का सरगना विनय सहगल है, जो पूरे सट्टा नेटवर्क को संचालित कर रहा था और बाकी आरोपी उसके साथ मिलकर सट्टा संचालन में भूमिका निभा रहे थे.

Advertisement

पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं. आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 3 टैबलेट, 32 मोबाइल, एक प्रिंटर और अन्य उपकरण मिले हैं. इनका इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टा चलाने और लोगों को जोड़ने के लिए किया जा रहा था.

ज़ूम ऐप के जरिए जोड़ते थे सट्टेबाज

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी टी-20 वर्ल्ड कप के चल रहे मैचों, खासकर 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच पर सट्टा लगवाने के लिए ज़ूम ऐप और ज़ूम ऑडियो का इस्तेमाल कर रहे थे. इसके जरिए लोगों को ऑनलाइन और फोन कॉल के माध्यम से जोड़कर सट्टा लगवाया जाता था.

आरोपी लोगों से पैसे लगवाकर सट्टे की खाई-बाड़ी करते थे और बाद में उस पैसे को फील्ड से इकट्ठा कर मुनाफा कमाते थे. फिलहाल पुलिस आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement