घरेलू विवाद में रेत डाला पत्नी का गला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात

लखनऊ के बाजार खाला इलाके में घरेलू विवाद के बाद 26 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले में मृतका के पति को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया है. CCTV फुटेज और परिवार के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस जांच में जुटी है.

Advertisement
 लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात (Photo: representational image) लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात (Photo: representational image)

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू विवाद के चलते एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. बाजार खाला इलाके में 26 साल की विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान चांदनी के रूप में हुई है, जो बाजार खाला क्षेत्र के तकिया चंद अली शाह इलाके की रहने वाली थी. करीब सात साल पहले उसकी शादी मोहम्मद शाहिद से हुई थी. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.

बुधवार को ईदगाह गेट नंबर 12 के पास चांदनी गंभीर हालत में मिली थी. उसके गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और परिवार के लोगों से पूछताछ की. जांच के दौरान सामने आया कि घरेलू विवाद के बाद पति शाहिद ने चाकू से पत्नी का गला काट दिया था.

Advertisement

गुरुवार को पुलिस ने आरोपी शाहिद को ऐशबाग इलाके के पास से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक चाकू बरामद किया गया है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार माना जा रहा है. इस मामले में मृतका के पिता मोहम्मद शफीक की शिकायत पर बाजार खाला थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »