'दिल्ली जैसे ब्लास्ट कराने हैं...',चैट में होती थी बातचीत, टेलीग्राम पर आतंक का नेटवर्क बना रहा था साकिब

लखनऊ में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी साकिब से जुड़ी जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए युवाओं को जोड़कर आतंकी नेटवर्क खड़ा किया जा रहा था. चैट में ‘दिल्ली जैसे ब्लास्ट’ की बात सामने आई है. पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क और बड़े हमले की साजिश ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.

Advertisement
चैट पर आतंक का नेटवर्क बना रहा था साकिब (Photo: itg) चैट पर आतंक का नेटवर्क बना रहा था साकिब (Photo: itg)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

हाल में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी साकिब और उसके साथियों के डिजिटल उपकरणों की जांच में यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है. आरोपियों के मोबाइल से मिले ऑडियो मैसेज से खुलासा हुआ है कि पाकिस्तानी हैंडलर्स ने इस मॉड्यूल को लखनऊ के भीड़भाड़ वाले इलाकों, खासकर रेलवे स्टेशन पर शाम के वक्त ब्लास्ट करने का टास्क दिया था.

Advertisement

आतंक का नेटवर्क तैयार कर रहा था साकिब

इसके अलावा, यूपी एटीएस की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि संदिग्ध आतंकी साकिब अपने स्तर पर प्रदेश में आतंक का नेटवर्क तैयार कर रहा था. साकिब ने टेलीग्राम पर एक दर्जन से अधिक ग्रुप बनाए थे, जिनके जरिए युवाओं को जोड़ने और कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने का काम किया जा रहा था.

'दिल्ली जैसे ब्लास्ट कराने हैं'

इन ग्रुपों में देश विरोधी भड़काऊ वीडियो, पोस्ट और आतंकी घटनाओं से जुड़े कंटेंट साझा किए जाते थे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया जा सके. आरोपियों के मोबाइल फोन से पहलगाम आतंकी हमले और दिल्ली ब्लास्ट के कई वीडियो भी बरामद हुए हैं. साकिब इन वीडियो को अपने टेलीग्राम ग्रुपों में भेजकर लोगों को भड़काने और आतंकी मानसिकता मजबूत करने की कोशिश कर रहा था. जांच में यह भी सामने आया है कि ग्रुप में दिल्ली जैसे ब्लास्ट कराने को लेकर आपसी बातचीत भी हुई थी.

Advertisement

दुबई के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क

जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क में सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि आसपास के कई राज्यों के युवा भी शामिल हो रहे थे. मालूम हुआ कि दुबई में बैठे आकिब ने साकिब का संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर्स से कराया था, जिसके बाद साकिब ने अपने स्तर पर टीम तैयार करनी शुरू कर दी थी. साकिब अपना नेटवर्क यूपी के कई शहरों के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा और मुंबई तक फैलाने की कोशिश कर रहा था.

आतंक की इन ग्रुप चैट्स में जुड़े हैं सैकड़ों लोग

जिस तरह साकिब को पहले देश विरोधी गतिविधियों के लिए तैयार किया गया, उसी तरह वह अब दूसरे युवाओं को भी कम समय में बड़ी वारदातों के लिए तैयार कर रहा था. एजेंसियों के अनुसार, उसके बनाए ग्रुपों में सैकड़ों लोग जुड़े हुए हैं, और अब सभी की भूमिका की जांच की जा रही है. बड़ा खुलासा यह भी हुआ है कि साकिब पंजाब के कई असलहा तस्करों के संपर्क में था और उनके जरिए हथियार खरीदने की तैयारी कर रहा था. एटीएस अब उन असलहा तस्करों की भी जानकारी जुटा रही है. इसके अलावा वह फायरिंग की प्रैक्टिस भी कर रहा था, जिसके सबूत उसके मोबाइल और पूछताछ में मिले हैं.

Advertisement

 
 
 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »