कानपुर: दो मासूम बेटियों का गला काटने वाले 'कसाई' पिता ने खुद की गर्दन पर चलाया ब्लेड, अब दे रहा अजीब सफाई

कानपुर के आलीशान अपार्टमेंट में अपनी दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी पिता शशि रंजन मिश्रा ने जेल के अंदर खुद का गला काट लिया. समय रहते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह खुद के इलाज को लेकर अजीबोगरीब बहाने बना रहा है.

Advertisement
पिता ने दो बेटियों को मार डाला, मां बेसुध (Photo- Screengrab) पिता ने दो बेटियों को मार डाला, मां बेसुध (Photo- Screengrab)

रंजय सिंह

  • कानपुर ,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

कानपुर की जेल में बंद कैदी शशि रंजन मिश्रा ने रविवार को बैरक के अंदर किसी धारदार चीज से अपनी गर्दन काटकर जान देने की कोशिश की. ठीक एक महीने पहले 18 अप्रैल को कानपुर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रहने वाले इस शख्स ने अपनी दो मासूम बच्चियों रिद्धि और सिद्धि का गला काटकर हत्या कर दी थी. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था. जेल के भीतर अचानक हुए इस आत्मघाती हमले के बाद प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे समय रहते जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है.

Advertisement

बेटियों की हत्या पर नहीं, खुद पर आ रहा रोना

हैरानी की बात यह है कि जिस पिता को अपनी दो मासूम बच्चियों का गला रेतते वक्त जरा भी रहम या अफसोस नहीं हुआ, उसे अब जेल में अपने इलाज की चिंता सता रही है. अस्पताल के बिस्तर पर पड़ा आरोपी अब खुद को बचाने के लिए अजीब सफाई दे रहा है. 

उसका कहना है कि वह डिप्रेशन का मरीज है और उसे जेल में सही इलाज नहीं मिल रहा था. वह दावा कर रहा है कि उसे सिर्फ नींद की गोलियां दी जा रही थीं और उसे यह भी नहीं पता कि उसका गला किसने काट दिया.

हत्या के पीछे दी थी अजीब दलील

जब शशि रंजन ने वारदात को अंजाम दिया था, तब उसकी पत्नी रेशमा घर पर नहीं थी. गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को दलील दी थी कि उसे बच्चियों के भविष्य की चिंता थी कि आगे उनका क्या होगा, इसलिए उसने उनकी हत्या कर दी. अब जेल में गर्दन काटने के बाद वह कह रहा है कि उसके सिर पर कोई भारी बोझ महसूस होता है. उसे अपनी बेटियों का गला काटना तो अच्छी तरह याद है, लेकिन खुद के घायल होने की बात से वह अनजान बन रहा है.

Advertisement

मामले की जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली के एसीपी आशुतोष सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन से एक कैदी द्वारा अपनी गर्दन पर हमला करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. उन्होंने पुष्टि की कि यह वही आरोपी शशि रंजन मिश्रा है जिसने अपनी बेटियों की हत्या की थी. आरोपी ने जेल के भीतर धारदार चीज कहां से हासिल की और यह घटना कैसे हुई, पुलिस और जेल प्रशासन अब इसकी गहनता से जांच कर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement