'पुलिस अंकल, मेरे माता-पिता को...', थाना समाधान दिवस पर फरियाद लेकर पहुंचा मासूम

हाथरस के सिकंदराराऊ में थाना समाधान दिवस पर 6 वर्षीय छात्र ने अधिकारियों से माता-पिता को दबंगों से बचाने की गुहार लगाई. 9 फरवरी को न्यू कॉलोनी में शिक्षक दंपति से मारपीट हुई थी, जिसका सीसीटीवी सामने आया. मुकदमा दर्ज है, लेकिन गिरफ्तारी न होने से परिवार डरा है. एडीएम बसंत अग्रवाल ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

Advertisement
अधिकारियों ने दिए कार्रवाई के निर्देश.(Photo: Rajesh Singhal/ITG) अधिकारियों ने दिए कार्रवाई के निर्देश.(Photo: Rajesh Singhal/ITG)

राजेश सिंघल

  • हाथरस,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:32 PM IST

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में थाना समाधान दिवस के दौरान एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला. सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में एक 6 वर्षीय मासूम छात्र अधिकारियों के सामने पहुंचा और बोला, 'पुलिस अंकल, मेरे माता-पिता को दबंगों से बचाइए'. बच्चे की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए.

मामला सिकंदराराऊ क्षेत्र की न्यू कॉलोनी का है. 9 फरवरी को कुछ दबंगों ने एक शिक्षक दंपति के साथ बेरहमी से मारपीट की थी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. छात्र ने अधिकारियों के सामने पूरी घटना बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हाथरस: बच्चे की मौत के बाद हुई हिंसा पर एक्शन, 12 महिलाओं सहित 26 लोग अरेस्ट

स्कूल के बाहर कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक, थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी स्थित झम्मनलाल पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल संजीव कुमार गौतम की 6 फरवरी को स्कूल के बाहर खड़े कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया.

बताया गया कि 9 फरवरी को जब प्रिंसिपल संजीव कुमार गौतम अपनी पत्नी हेमलता के साथ न्यू कॉलोनी में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी दबंगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया. गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट की गई. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

शिकायत के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

पीड़ित शिक्षक दंपति ने घटना के बाद थाना सिकंदराराऊ में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि, अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे परिवार डरा हुआ है.

Advertisement

इसी डर के कारण शिक्षक दंपति शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे. उनके साथ उनका 6 वर्षीय बेटा भी था, जो पहली कक्षा का छात्र है.

अधिकारियों ने दिए कार्रवाई के निर्देश

थाना समाधान दिवस में मौजूद एडीएम बसंत अग्रवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ जे.एन. अस्थाना के सामने मासूम बच्चे ने लड़खड़ाती आवाज में अपने माता-पिता की सुरक्षा की गुहार लगाई.

बच्चे की बात सुनते ही दोनों अधिकारियों ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. परिवार को भरोसा दिलाया गया कि आरोपियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »