घरवालों ने पहले तरबूज खाया, फिर मैगी... और सब करने लगे उल्टी, परिवार के 9 लोग अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता और सतर्कता को लेकर चिंता बढ़ा दी है. एक ही परिवार के कई सदस्य अचानक उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. डॉक्टर अब जांच के जरिए बीमारी की असली वजह जानने में जुटे हुए हैं.

Advertisement
घरवालों ने पहले तरबूज खाया, फिर मैगी, सबकी हालत खराब (Photo: itg) घरवालों ने पहले तरबूज खाया, फिर मैगी, सबकी हालत खराब (Photo: itg)

गजेंद्र त्रिपाठी

  • गोरखपुर,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST

संक्रामक रोगों के मौसम के बीच उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है. यहां गोरखपुर में तरबूज और मैगी जानलेवा बन गया. गोरखपुर के एक गांव के एक ही परिवार के नौ लोगों ने पहले तरबूज खाया और उसके एक डेढ़ घंटे बाद मैगी खाई. तरबूज और मैगी खाने के बाद सभी की हालत खराब हो गई. उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद नौ लोगों को गोरखपुर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. हालांकि एक बच्ची की हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया है. चिकित्सकों की मानें, तो अब यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि इन सभी की तबीयत तरबूज या फिर मैगी खाने से बिगड़ी है.

Advertisement

परिवार के 9 लोग बीमार

बीमार पड़ने वाले लोगों में 70 साल के बुजुर्ग से लेकर 8 साल की बच्ची तक शामिल है. हालांकि अब लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है. पीड़ित बच्ची ने बताया कि गुरुवार शाम को 4 बजे के करीब उसने तरबूज खाया था. इसके डेढ़ घंटे बाद मैगी खाई. उसी के बाद उसकी तबियत बगड़ने लगी और उसे उल्टी-दस्त होने लगा. इसके बाद परिवार के 9 लोग बीमार पड़ गए.

सभी को पहले गांव के पास अस्पताल में ले जाया गया. वहां हालत में सुधार नहीं होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है.उसने बताया कि उसे बुखार है और ठंड लग रह है. डॉक्टर आए थे. अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. अभी रिपोर्ट नहीं आई है. बच्ची ने कहा उसे नहीं पता है कि उसकी तबियत तरबूज से बिगड़ी है या मैगी खाने से.

Advertisement

पहले तरबूज खाया फिर मैगी

गोरखपुर जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर बीके सुमन ने बताया कि सभी 9 मरीजों को जिला चिकित्सालय के न्यू ओपीडी मैं भर्ती किया गया है. सभी की हालत अभी सही है. वहीं एक बच्ची को आराम होने की वजह से घर भेज दिया गया है. बीमार होने वाले उन लोगों में बुजुर्ग से लेकर बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. इन सभी लोगों ने कल शाम पहले तरबूज खाया था और उसके बाद मैगी का सेवन किया था. उन्होंने बताया कि ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इन लोगों की तबीयत तरबूज खाने से बिगड़ी है या फिर मैगी खाने से सभी को दिक्कत और परेशानी हुई है.

'फल पकाने का कैमिकल भी हो सकता है वजह'

उन्होंने कहा कि तरबूज को पकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला हानिकारक केमिकल और पैकेट बंद एक्सपायरी फ़ूड संक्रामक रोग के मौसम में परेशानी पैदा कर सकते हैं. ऐसे में लोगों को फल और पैकेट में सामान की एक्सपायरी देखकर ही विश्वसनीय जगह से खरीदारी करनी चाहिए. इसके साथी अपनी सेहत का ध्यान भी रखना चाहिए

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement