नोएडा हिंसा पर बरसीं बृजभूषण की बेटी शालिनी सिंह, अपनी ही सरकार और पुलिस को घेरा

Noida Workers Protest: नोएडा में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने एक वीडियो जारी कर पुलिस इंटेलिजेंस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं. उन्होंने हाईटेक सिटी में हुई इस सुरक्षा चूक को लेकर सरकार को भी निशाने पर लिया है.

Advertisement
पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी हैं शालिनी सिंह (Photo- Screengrab) पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी हैं शालिनी सिंह (Photo- Screengrab)

कुमार अभिषेक

  • नोएडा ,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी उपाध्यक्ष शालिनी सिंह ने मंगलवार को नोएडा में हुए श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन पर वीडियो जारी कर पुलिस और सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने प्रशासन से पूछा कि एक हाईटेक शहर में इतना बड़ा प्रदर्शन अचानक हिंसक कैसे हो गया और इंटेलिजेंस को इसकी कानों-कान खबर क्यों नहीं हुई. 

आपको बता दें कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह के एक भाई भाजपा सांसद और दूसरे विधायक हैं, इसके बावजूद उन्होंने अपनी ही सरकार और पुलिस की विफलता पर सवाल खड़े किए हैं. यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब शालिनी हाल ही में राजनीति में आने के संकेतों को लेकर चर्चा में रही हैं.

Advertisement

प्रशासन और इंटेलिजेंस पर उठाए गंभीर सवाल

शालिनी सिंह ने अपने वीडियो में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि नोएडा जैसे विकसित और हाईटेक शहर में अगर हजारों लोग इकट्ठा होकर हिंसा कर रहे हैं, तो यह पुलिस और खुफिया तंत्र की बड़ी नाकामी है. उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि प्रशासन को इस हिंसक मोड़ की भनक तक नहीं लगी. 

सियासी मैदान में उतरने के साफ संकेत

गौरतलब है कि पिता बृजभूषण शरण सिंह की तरह ही शालिनी का यह बेबाक अंदाज अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. शालिनी  हाल ही में तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने 'इंडिया टुडे' से बातचीत में अपने परिवार की सियासी विरासत का बचाव किया था. परिवारवाद के आरोपों पर उन्होंने तर्क दिया कि जब परिवार के सभी सदस्य अपने पैरों पर खड़े होकर राजनीति कर रहे हैं, तो इसे परिवारवाद नहीं कहा जाना चाहिए. उन्होंने इशारों-इशारों में चुनावी राजनीति में उतरने की इच्छा भी जाहिर की है, जिससे उनके इस ताजा रुख को भविष्य की बड़ी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement