'बाबरी का चंदा कहां गया', अखिलेश के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों पर बरसे ब्रजेश पाठक, बोले- यह मौलाना लोगों की पार्टी

देवरिया पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सपा के ब्राह्मण सम्मेलन को दिखावा बताते हुए उसे मौलानाओं की पार्टी करार दिया और राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर अखिलेश यादव को बाबरी मस्जिद का याद दिलाया.

Advertisement
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Photo- X) यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Photo- X)

राम प्रताप सिंह

  • देवरिया,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:11 PM IST

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने देवरिया में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन, मेडिकल कॉलेज में वृक्षारोपण और योग कक्ष के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने लखनऊ में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे महज एक चुनावी दिखावा और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया. 

डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा के दांत खाने के और दिखाने के और हैं, इसलिए जनता उन पर कभी भरोसा नहीं करेगी. इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब देते हुए बाबरी मस्जिद के चंदे पर सवाल दाग दिया.

Advertisement

'सपा के डीएनए में सिर्फ मुस्लिम तुष्टिकरण'

सपा के ब्राह्मण सम्मेलन के सवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में केवल मुस्लिम तुष्टिकरण ही है. उनके दिखाने के दांत अलग हैं और खाने के अलग हैं, इसलिए उन पर कोई भी समाज भरोसा नहीं करेगा. उन्होंने सपा को घेरते हुए सीधे तौर पर कहा कि यह केवल मौलाना लोगों की पार्टी है और इनका कोई भरोसा नहीं है.

चंदा चोरी के आरोपों पर एसआईटी जांच का हवाला

अखिलेश यादव द्वारा राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा उठाए जाने पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस मामले में एसआईटी जांच चल रही है और रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होनी तय है. उन्होंने सपा मुखिया से पलटकर सवाल किया कि बाबरी मस्जिद को बनाने के लिए जो चंदा इकट्ठा हुआ था, वह कहां गया और उस पर वे सवाल क्यों नहीं उठाते?

Advertisement

तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का आरोप

डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि सपा मुखिया केवल सनातन संस्कृति पर बयानबाजी करके तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनका वोट बैंक सुरक्षित हो जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब समझती है कि ये राम भक्तों पर गोली चलाने वाले लोग हैं और जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »