टैक्स फ्री सैलरी, बिजनेस क्लास यात्रा और फ्री घर... पायलट ने खोले एतिहाद एयरवेज में नौकरी के 7 फायदे

एतिहाद एयरवेज में काम करने वाली भारतीय पायलट निकिता तोमर ने नौकरी के 7 बड़े फायदों का खुलासा किया है. इनमें टैक्स-फ्री सैलरी, बिजनेस क्लास यात्रा, फ्री आवास, मेडिकल इंश्योरेंस और बच्चों की शिक्षा सहायता जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

Advertisement
एतिहाद एयरवेज में 120 से ज्यादा देशों के लोग काम करते हैं. ( Photo: ITG) एतिहाद एयरवेज में 120 से ज्यादा देशों के लोग काम करते हैं. ( Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:34 AM IST

दुनिया भर में पायलट की नौकरी को काफी आकर्षक और सम्मानजनक करियर में से एक माना जाता है. अच्छी सैलरी, विदेश यात्रा और शानदार सुविधाएं इस नौकरी को और भी खास बनाती हैं. हाल ही में एतिहाद एयरवेज में काम करने वाली एक भारतीय पायलट ने बताया कि इस एयरलाइन में नौकरी करने के क्या-क्या फायदे हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर काफी प्रभावित हो रहे हैं. भारतीय पायलट निकिता तोमर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने एतिहाद एयरवेज में काम करने के सात बड़े फायदों के बारे में बताया. उनके मुताबिक, यह सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि एक शानदार लाइफस्टाइल है.

Advertisement

1. पूरी सैलरी टैक्स-फ्री
निकिता ने बताया कि एतिहाद एयरवेज में मिलने वाली सैलरी पर कोई भी टैक्स नहीं लगता है. यानी जो भी वेतन मिलता है, वह सीधे एंप्लॉयी के खाते में आता है. इससे कर्मचारियों को अपनी कमाई का पूरा फायदा मिलता है.

2. बिजनेस क्लास में यात्रा की सुविधा
उन्होंने बताया कि एयरलाइन अपने एंप्लॉयी को ही नहीं, बल्कि उनके परिवार और कई मामलों में दोस्तों को भी बिजनेस क्लास में यात्रा करने की सुविधा देती है इससे दुनिया के अलग-अलग देशों की यात्रा करना काफी आसान और आरामदायक हो जाता है.

3. दुनिया के बड़े शहरों में ठहरने का मौका
पायलट और क्रू मेंबर्स को काम के दौरान टोक्यो, पेरिस, स्पेन, न्यूयॉर्क और कई अन्य बड़े शहरों में रहने का अवसर मिलता है. एयरलाइन उनके लिए अच्छे होटलों की व्यवस्था करती है, जिससे वे नई जगहों को घूमने और समझने का मौका भी पा सकते हैं.

Advertisement

4. घर का किराया भी कंपनी देती है
निकिता के अनुसार, एतिहाद एयरवेज अपने कर्मचारियों को अबू धाबी में रहने के लिए कंपनी की ओर से आवास या फिर अच्छा-खासा हाउस रेंट अलाउंस देती है. इससे कर्मचारियों का एक बड़ा खर्च बच जाता है.

5. परिवार के लिए मेडिकल और शिक्षा सुविधा
उन्होंने बताया कि एयरलाइन कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा भी देती है. इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई के लिए एजुकेशन अलाउंस भी मिलता है, जिससे परिवार को आर्थिक मदद मिलती है.

6. अलग-अलग देशों के लोगों के साथ काम करने का मौका
एतिहाद एयरवेज में 120 से ज्यादा देशों के लोग काम करते हैं. निकिता का कहना है कि हर फ्लाइट में अलग-अलग देश और कल्चर के लोगों से मिलने का मौका मिलता है. इससे नई चीजें सीखने और दुनिया को करीब से समझने का अवसर मिलता है.

7. अबू धाबी में रहने का अनुभव
निकिता ने बताया कि अबू धाबी दुनिया के सुरक्षित शहरों में गिना जाता है. यहां साल भर धूप वाला मौसम रहता है और अलग-अलग देशों के लोगों के बीच रहकर भी घर जैसा माहौल महसूस होता है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस नौकरी को ड्रीम जॉब बताया. कुछ यूजर्स ने कहा कि टैक्स-फ्री सैलरी और घर का किराया मिलना बहुत बड़ा फायदा है. वहीं कई लोगों को बिजनेस क्लास में यात्रा करने की सुविधा सबसे ज्यादा पसंद आई. कुल मिलाकर, निकिता तोमर के अनुसार एतिहाद एयरवेज में नौकरी सिर्फ अच्छी सैलरी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कर्मचारियों को कई ऐसी सुविधाएं देती है जो उनकी जिंदगी को अधिक आरामदायक और बेहतर बना सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »