Advertisement

ट्रेंडिंग

इस एक्ट्रेस की हमशक्ल हैं सोनाक्षी, जानें क्यों भड़की थी अपनी तुलना पर

aajtak.in
  • 02 जून 2017,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST
  • 1/10

सोनाक्षी सिन्हा 2 जून को 30 साल की हो गईं. सोनाक्षी ने जब फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में डेब्यू किया तो उसी समय लोगों ने उनके चेहरे का कम्पेरिजन एक्ट्रेस रीना राय से होता था. 

  • 2/10

दरअसल रीना राय से सोनाक्षी की तुलना करने के पीछे एक वजह यह भी थी कि कभी रीना राय और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच काफी करीबी रिश्ते थे. इस बात से सोनाक्षी काफी नाराज हो गई थी.

  • 3/10

यही नहीं उनकी मां पूनम सिन्हा ने मीडिया को खूब बुरा भला कहा था. वहीं, पूनम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इन खबरों का खंडन किया था. रीना राय ने कहा था कि 'दबंग' में सलमान खान ने सोनाक्षी को एक खास इंडियन लुक दिया था. इस कारण से ही सोनाक्षी से मिला था. 

Advertisement
  • 4/10

गौरतलब है कि रीना का करियर बी ग्रेड फिल्‍मों से शुरू हुआ जिसमें उन्‍होंने उस दौर में काफी बोल्‍ड सीन किए थे. रीना को पहली बड़ी कामयाबी मिली फिल्‍म कालीचरण में जिसमें वो शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के साथ थीं.

  • 5/10

यहीं से शत्रुघ्‍न और रीना की रिलेशनशिप की शुरूआत हुई और ये रिश्‍ता सात साल तक चला.इसके बाद जब रीना राय विदेश में थीं तब शत्रुघ्‍न ने पूनम सिन्‍हा से शादी कर ली.

  • 6/10

शत्रु ने भी रीना को सात साल तक एक बेहतर साथी के रूप में साथ देने के लिए धन्‍यवाद दिया था. उनकी शादी ना होने के पीछे रीना का संदिग्‍ध पारिवारिक बैकग्राउंड बताया गया. 

Advertisement
  • 7/10

वहीं, पूनम ने कभी भी रीना और शत्रु के रिलेशन का विरोध नहीं किया पर वो कांफिडेंट थी कि दोनों कभी शादी नहीं करेंगे.

  • 8/10

 हालांकि, बॉलीवुड के गलियारों में तब यहां तक चर्चा थी कि शत्रुघ्न शादी के बाद भी रीना राय से मिलते रहे थे.

  • 9/10

बाद में रीना ने पाकिस्‍तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी की जो अपने क्रिकेट करियर को छोड़ कर बॉलीवुड चले आये थे.

Advertisement
  • 10/10

रीना ने उनके साथ कुछ फिल्‍मों में काम भी किया और उनकी एक बेटी भी हुई. हालांकि दोनों की शादी कुछ वक्त बाद टूट गई.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement