Advertisement

ट्रेंडिंग

डल झील पर जमी बर्फ की चादर, तस्‍वीरों में देखें जन्‍नत के नजारे

आरती मिश्रा
  • 08 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST
  • 1/9

कश्‍मीर की डल झील इस समय और ज्‍यादा खूबसूरत दिख रही है. झील के चारों ओर बर्फ जम गई है. लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर झील की तस्‍वीरें शेयर कर रहे हैं.
Instagram/everydayindia

  • 2/9

ये झील कश्‍मीर आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र रही है. कश्‍मीर जाने वाले लोग यहां घूमने जरूर पहुंचते हैं. गौरतलब है कि अभी कश्‍मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कश्‍मीर में 21 दिसंबर से 31 जनवरी तक ठंड चरम पर होती है.
Instagram/overland.com.ua

  • 3/9

खबरें आ रही हैं कि इस समय कश्‍मीर में माइनस में तापमान चल रहा है. नल, पानी के पाइपों तक में बर्फ जम गई है. प्रशासन ने बुजुर्ग और बच्‍चों को सुबह-शाम घर में रहने के लिए कहा है.
Instagram/insanekashmir

Advertisement
  • 4/9

घाटी में बर्फीली हवाएं चल रही हैं. पहले भी ऐसा हुआ है जब डल लेक के कई भाग जम गए हाें. लोगों को ये नजारा काफी पसंद आता है. इस बार भी यहां भारी संख्‍या में पर्यटकों के आने की उम्‍मीद है.
Instagram/darakshan369

  • 5/9

चूंकि लेक के जमे भागों पर सूर्य की रोशनी मुश्किल से ही पहुंच पाती है, इसलिए इस बात का भी अंदेशा है कि जल्‍द ही बर्फ पूरे लेक में जम सकती है.
Instagram/raintreexpress

  • 6/9

लेक में बर्फ जमने से शिकारा चलाने वालों को काफी दिक्‍कत होती है. पर चूंकि पर्यटक इस समय में बोट में सवारी करना चाहते हैं इसलिए वे हर हालत में बोट चलाने का प्रयास करते हैं.
Instagram/ksuheem

Advertisement
  • 7/9

डल झील में इस शिकारा की तस्‍वीर देखकर भी लगता है कि वहां बर्फबारी के बाद नजारे कितने सुहावने हो गए हैं.
फोटो: रॉयटर्स

  • 8/9

डल झील के किनारे जमी बर्फ. सुबह-शाम यहां ठंड कई गुना तक बढ़ जाती है.

  • 9/9

बर्फबारी के दौरान डल झील कुछ ऐसी दिखाई देती है. ये नजारे देखने ही पर्यटक हर साल यहां पहुंचते हैं.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement