How To Keep Towels White-Fluffy Like Hotels: होटल के तौलिए सालों-साल कैसे रहते हैं नए जैसे, ये है सीक्रेट

How To Keep Towels White-Fluffy Like Hotels: अक्सर घर के तौलिए कुछ ही समय में सख्त और खुरदरे हो जाते हैं, जबकि होटल के तौलिए हमेशा मखमली रहते हैं. इसका एक सीक्रेट है, जिसकी मदद से आप अपने घर के तौलियों को भी सॉफ्ट और सफेद बनाए रख सकते हैं.

Advertisement
तौलियों को धोना ही नहीं, सही तरह से सुखाना भी बहुत जरूरी है. (Photo: ITG) तौलियों को धोना ही नहीं, सही तरह से सुखाना भी बहुत जरूरी है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST

How To Keep Towels White-Fluffy Like Hotels: होटल में मिलने वाली चादर से लेकर तौलिए तक सभी चीजें बहुत ही मुलायम और आरामदायक होती हैं. आप घर के चादर-तौलियों को भी उतना ही मुलायम बनाना चाहते हैं, जिसके लिए आप खूब पैसा भी खर्च करते हैं. लेकिन वो मुलायम रह नहीं पाते हैं. घर के लिए चाहे कितना भी महंग तौलिया खरीद लें, कुछ समय बाद वो रूखा, भारी और फीका लगने लगता है. वहीं होटल के तौलिए सालों तक इस्तेमाल होने के बाद भी सफेद, मुलायम और फूले-फूले बने रहते हैं. ज्यादातर लोगों को लगता है कि होटल में तौलियों को मुलायम और फूला बनाए रखने के लिए किसी महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल होता होगा, लेकिन असल में ऐसा नहीं है.

Advertisement

होटलों में तौलियों की साफ-सफाई करने के लिए कुछ बहुत ही आसान आदतों को फॉलो किया जाता है, जो उन्हें लंबे समय तक नया जैसा सफेद और फूला-फूला बनाए रखती हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बाथरूम के तौलिए होटल जैसे सॉफ्ट और चमकदार रहें, तो आज हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाना जरूरी है.

1. होटल में तौलियों को अलग से धोया जाता है: होटलों में तौलियों को कभी भी बाकी कपड़ों के साथ नहीं धोया जाता. उन्हें हमेशा अलग ही धोया जाता है. अगर आप इन्हें बाकी कपड़ों के साथ धोते हैं तो उनकी रगड़ तौलियों के कॉटन फाइबर को खराब कर देती है.

2. वॉशिंग मशीन को जरूरत से ज्यादा न भरें: बहुत सारे तौलिए एक साथ मशीन में डाल देने से पानी और डिटर्जेंट ठीक से काम नहीं कर पाते. इससे साबुन तौलिए में ही रह जाता है और वे अपना मुलायम टेक्शचर खो देते हैं और ड्राई महसूस होने लगते हैं. होटल में मशीन में उतने ही तौलिए डालते हैं, जिससे वो आराम से घूम सकें और अच्छी तरह साफ हो जाएं.

Advertisement

3. गर्म पानी का सही इस्तेमाल करते हैं: गर्म या हल्के गर्म पानी से तौलियों की गंदगी, तेल और बैक्टीरिया हटाने में मदद मिलती है. लेकिन ध्यान रखें पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो. इससे कॉटन कमजोर हो सकता है.  

4. फैब्रिक सॉफ्टनर होता है कम इस्तेमाल: बहुत से लोग सोचते हैं कि ज्यादा फैब्रिक सॉफ्टनर डालने से तौलिए ज्यादा मुलायम होंगे, लेकिन ये बिल्कुल भी सच नहीं है. ज्यादा सॉफ्टनर तौलियों पर एक लेयर जमा देता है, जिससे उनकी पानी सोखने की क्षमता कम हो जाती है. होटलों में इसकी जगह अच्छी तरह रिंसिंग और सही तरह से उन्हें ड्राई करने पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है.

5. ड्रायर बॉल्स से तौलिए रहते हैं फूले-फूले: कई होटलों में ड्रायर करने के दौरान ड्रायर बॉल्स का इस्तेमाल किया जाता है. ये तौलियों को आपस में चिपकने नहीं देतीं और गर्म हवा को बराबर फैलने में मदद करती हैं. इससे तौलिए ज्यादा फ्लफी और सॉफ्ट बने रहते हैं.

6. डिटर्जेंट और गंदगी का जमाव नहीं होने देते: समय के साथ तौलियों में साबुन, बॉडी ऑयल और हार्ड वॉटर के मिनरल्स जमा होने लगते हैं. इससे तौलिए भारी और खुरदरे लगने लगते हैं. होटल एक्स्ट्रा रिंस साइकल का इस्तेमाल करके इन्हें जमा होने नहीं देते हैं. 

7. तौलियों को सही तरीके से सुखाते हैं: तौलिए अगर लंबे समय तक गीले रहें तो उनमें बदबू आने लगती है. वहीं जरूरत से ज्यादा गर्मी में सुखाने से कपड़ा कमजोर हो सकता है. ऐसे में होटल तौलियों को पूरी तरह सुखाते जरूर हैं, लेकिन ओवरहीटिंग से बचते हैं ताकि कपड़ा लंबे समय तक अच्छा बना रहे.

Advertisement

घर पर होटल जैसे तौलिए पाने के आसान तरीके
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके तौलिए लंबे समय तक मुलायम और सफेद रहें, तो आपको कुछ छोटी-छोटी आदतें बदलनी होंगी.

  • तौलियों को अलग धोएं
  • थोड़ी मात्रा में डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें
  • ज्यादा फैब्रिक सॉफ्टनर इस्तेमाल करने से बचें
  • कभी-कभी रिंस साइकल में सफेद सिरका डालें
  • बदबू हटाने के लिए बेकिंग सोडा इस्तेमाल करें

सफेद सिरका तौलियों में जमा साबुन को हटाने में मदद करता है और सूखने के बाद उसकी बदबू भी नहीं रहती. वहीं बेकिंग सोडा पुराने तौलियों की बदबू और फीकेपन को कम करने में मदद करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement