यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
OnePlus Nord 2 का ये नया एडिशन भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत
OnePlus Nord 2 Pac-Man Edition को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा. OnePlus Nord 2 के इस नए वेरिएंट की लॉन्चिंग के लिए कंपनी ने Amazon इंडिया पर एक डेडिकेटेड पेज पब्लिश किया है. यहां अपकमिंग एडिशन की कीमत भी बता दी गई है. आपको बता दें OnePlus Nord 2 को भारत में OnPlus Nord के अपग्रेड के तौर पर इस साल जुलाई में लॉन्च किया था.
48MP प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ Samsung का ये नया फोन हुआ लॉन्च
Samsung Galaxy A22s 5G को रूस में पेश कर दिया गया है. ये फोन इस साल जुलाई में भारत में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A22 5G का रिबैज्ड मॉडल है. इस नए फोन को 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप, 5,000mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है.
यूजर का दावा: जेब में फटा OnePlus Nord 2, कंपनी ने शुरू की जांच
एक बार फिर OnePlus Nord 2 के ब्लास्ट होने को लेकर जानकारी मिली है. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दावा किया है कि चीनी कंपनी का ये स्मार्टफोन अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे स्मार्टफोन यूजर जांघ बुरी तरह जल गई है. OnePlus Nord 2 को भारत में इस साल जुलाई में लॉन्च किया गया था और फोन में ब्लास्ट का ये तीसरा मामला है.
64MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ Lava Agni 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Lava Agni 5G को भारत में मंगलवार को लॉन्च किया गया. ये कंपनी का देश में पहला 5G फोन है. इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही इसमें 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और क्वॉड रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. Lava Agni 5G का मुकाबला देश में Realme 8s 5G, Moto G 5G और Samsung Galaxy M32 5G जैसे स्मार्टफोन्स से रहेगा.
50MP कैमरे के साथ Poco M4 Pro 5G आज होगा लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास
Poco M4 Pro 5G को आज एक ग्लोबल इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले Poco M4 Pro 5G के काफी टीजर्स जारी किए जा चुके हैं. इनमें अकमिंग स्मार्टफोन के कई डिटेल भी सामने आए हैं. टीजर्स से ये पता चला है कि नया फोन 50MP AI कैमरा, डुअल स्पीकर्स और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा.
aajtak.in