India Today Conclave 2026: WhatsApp से बेहतर सिग्नल है, मेरेडिथ व्हिटटेकर ने AI पर खोले कई राज

India Today Conclave 2026 का आज दूसरा दिन है. पहले सेशन मशीन बनाम मैनकाइंड रहा, जिसमें बात करने के लिए सिग्नल फाउंडेशन की प्रेसिडेंट मेरेडिथ व्हिटटेकर सामने आईं. उन्होंने बताया है कि AI कैसे लाइफ को सिंपल बनाएगा. साथ ही सिक्योरिटी को लेकर उन्होंने चर्चा की है. आखिर में उन्होंने बताया है कि WhatsApp की तुलना में Signal बेहतर है.

Advertisement
सिग्नल फाउंडेशन की प्रेसिडेंट मेरेडिथ व्हिटटेकर. (Photo: ITG) सिग्नल फाउंडेशन की प्रेसिडेंट मेरेडिथ व्हिटटेकर. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

India Today Conclave 2026 का आज दूसरा दिन है. शुरुआत सिग्नल फाउंडेशन की प्रेसिडेंट मेरेडिथ व्हिटटेकर के साथ हुई. उन्होंने मशीन बनाम मैनकाइंड पर अपना नजरिया रखा. साथ ही उन्होंने एजेंटिक AI पर भी बातचीत की. व्हिटटेकर ने शुरुआत में जवाब दिया कि AI को कौन कंट्रोल करेगा और सेशन खत्म होते-होते बताया कि WhatsApp की तुलना में सिग्नल क्यों बेस्ट है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.  

Advertisement

व्हिटटेकर ने कहा है कि AI को एक चैटबॉट या टूल समझना होगा. इसमें पूरा टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम काम करता है. इसके अंदर क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, APIs, डेटा और बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल होते हैं. 

उन्होंने आगे बताया है कि इन टेक्नोलॉजी कंपनियों के पास अब इतनी शक्ति आ रही है कि वे लोगों की पहचान तक को प्रभावित कर सकते हैं. बात सिर्फ डेटा कंट्रोल की नहीं है बल्कि पावर और कंट्रोल का सवाल है. 

उन्होंने एजेंटिक AI को लेकर कहा है कि दुनिया पहले से ही ऐसे सिस्टम के साथ जी रही हैं जहां एल्गोरिद्म लोगों पर असल डालते हैं. उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया है कि अगर किसी बैंक का एल्गोरिद्म यह फैसला ले सकता है कि किसी शख्स को लोन मिलेगा या नहीं तो ऐसे में आम शख्स की जिंदगी पर असर पड़ता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: India Today Conclave 2026: AI, सर्विलांस और प्राइवेसी पर Signal की प्रेसिडेंट Meredith Whittaker की बड़ी चेतावनी

उन्होंने आगे कि AI के पास सिर्फ डेटा नहीं है बल्कि उनके पास AI मॉडल्स भी हैं और प्रोडक्ट भी हैं. कुछ कंपनियां सभी काम में AI का यूज कर रही हैं. विज्ञापन प्लेसमेंट को लेकर भी टेक कंपनियां डेटा कलेक्ट करती हैं.  

सिग्नल से पूछा गया है कि वे अपने डेटा को स्टोर कहां करते हैं तो उन्होंने इसका जवाब दिया कि उन्होंने कहा कि सिग्नल डेटा स्टोर नहीं करता है. यूजर्स के डेटा को कहीं भी अर्काइव नहीं किया जाता है. मेरी आइडियोलॉजी इससे अलग है. 

अन्य AI मॉडल्स डेटा स्टोर करते हैं तो उन्होंने कहा कि अलग -अलग कंपनियों के मॉडल होते हैं. उन्होंने आगे कहा कि आपका प्रॉम्प्ट भी डेटा है. फोटो आदि को लेबलिंग किया जाता है. 

जब सिग्नल से कनेक्ट होते हैं तो वह हमारे कॉन्टैक्ट का एक्सेस मांगता है. तो इस पर उन्होंने कहा कि कॉन्टैक्ट नेटवर्क तैयार करने के लिए किया जाता है. लेकिन सिग्नल कॉन्टैक्ट्स डिटेल्स को किसी दूसरे को शेयर नहीं करता है. 

सेशन खत्म होने से पहले मेरेडिथ व्हिटटेकर ने एक सवाल का जवाब देते हुए बताया है कि WhatsApp को लेकर भी सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा कि कि Signal, WhatsApp से बेहतर है. और WhatsApp Telegram से बेहतर है. जो लोग अपनी चैटिंग को सच में प्राइवेट रखना चाहते हैं वें Signal का यूज करते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement