एलॉन मस्क की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप! 4 साल में इंसानों से ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा AI

क्या AI इंसानों से आगे निकलने वाली है? एलॉन मस्क की नई भविष्यवाणी ने दुनिया को चौंका दिया है.अगले 4 से 5 साल में टेक्नोलॉजी कितना बदल सकती है, जानिए पूरी कहानी!

Advertisement
Elon Musk Elon Musk

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

आज के एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर दिन पहले से ज्यादा स्मार्ट होती जा रही है. एलॉन मस्क का मानना है कि टेक्नोलॉजी सही ट्रैक पर आ चुकी है और अगर इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो आने वाले 4 से 5 साल में AI इंसानों से भी ज्यादा स्मार्ट हो सकती है.

एलॉन मस्क ने क्या कहा?

Advertisement

मस्क सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर अपनी राय एक बिजनेसमैन को जवाब देते हुए रखी. उस बिजनेसमैन का नाम Peter H. Diamandis है.

डायमंडिस ने X पर एक पोस्ट में कहा था कि इंसानों का फ्यूचर सिर्फ कंप्यूटिंग पावर और एनर्जी पर निर्भर नहीं है, बल्कि लोगों के पास ऐसे टूल्स और रिसोर्स का होना भी जरूरी है जिनकी मदद से वे नए आइडिया ला सकें और बड़ी समस्याओं का समाधान कर सकें.

इस पोस्ट पर जवाब देते हुए Tesla और xAI के CEO एलॉन मस्क ने लिखा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अगले 4 से 5 साल में बड़ी छलांग लगाने वाली है. मस्क के मुताबिक, AI इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि यह इंसानों से भी ज्यादा स्मार्ट हो सकता है.

मस्क के इस कमेंट के बाद डायमंडिस के साथ इस बात पर बहस शुरू हो गई कि इंसानों की प्रोग्रेस बेहतर टूल्स और रिसोर्स की वजह से हुई है. वहीं मस्क का कहना है कि AI का गला कदम पूरी दुनिया को बदल सकता है और कई मामलों में इंसानों से आगे निकल सकता है.

Advertisement

AI पर अरबों रुपये का इन्वेस्टमेंट

मस्क की ये बयान ऐसे समय पर आती है जब OpenAI, Meta, Google, Anthropic और xAI जैसी कंपनियां AI पर अरबों रुपये का इन्वेस्टमेंट कर रही हैं. इनका मकसद पहले से ज्यादा तेज और पावरफुल AI सिस्टम तैयार करना है. आज ये AI सिस्टम कंप्यूटर कोड लिखने, कंटेंट बनाने और मुश्किल समस्याओं को हल करने जैसे कई काम कर रहे हैं. यही वजह है कि AI की क्षमता लगातार बढ़ती जा रही है.

इंसानी फ्यूचर को बदल सकती है AI

मस्क का मानना है कि फ्यूचर में ऑटोमेशन की बड़ी भूमिका होगी. उनके मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट रोबोट, जैसे टेस्ला के ह्यूमनॉइड रोबोट, इंसानों की जगह कई तरह के काम कर सकेंगे. खतरनाक काम, फैक्ट्री के दोहराए जाने वाले काम और कई तरह की मेहनत वाले काम रोबोट्स और AI संभाल सकते हैं. इससे प्रोडक्शन की लागत कम हो सकती है और चीजें सस्ती बन सकती हैं.

मस्क का मानना है कि अगर AI और रोबोटिक्स का सही तरीके से इस्तेमाल किया गया, तो यह दुनिया भर के लोगों के लिए बेहतर फ्यूचर बनाने में मदद कर सकता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »