आ रहा है iPhone 18 Pro, पहली बार नजर आएंगे बड़े बदलाव

ऐपल बीते साल की तरह इस साल भी सितंबर में अपनी न्यू आईफोन सीरीज को लॉन्च करेगा. इस साल iPhone 18 और 18 Pro को पेश किया जाएगा, जिसमें कई अच्छे फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स आदि देखने को मिलेंगे.

Advertisement
iPhone 18 Pro की डिमांड बढ़ाने के लिए नई स्ट्रैटजी फॉलो करेगा. (File Photo) iPhone 18 Pro की डिमांड बढ़ाने के लिए नई स्ट्रैटजी फॉलो करेगा. (File Photo)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

ऐपल के बीते कुछ साल के ट्रेंड देखें तो कंपनी हर साल सितंबर में अपनी न्यू फ्लैगशिप सीरीज को लॉन्च करती है. कंपनी ने बीते साल सितंबर में ही iPbone 17 और 17 Pro सीरीज को अनवील किया था. संभवतः कंपनी इस साल भी सितंबर में iPhone 18 और 18 Pro को लॉन्च करेगी. 

iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिसमें पता चलता है कि न्यू आईफोन में कई बड़े बदलाव नजर आने वाले हैं. फिर चाहें वह डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर या फिर अन्य फीचर्स हों. आइए एक-एक करके इनके बारे में जानते हैं. 

Advertisement

iPhone 18 Pro का कैमरा 

ऐपल ने बीते साल लॉन्च किए गए आईफोन 17 प्रो में कैमरा डिजाइन को लेकर बड़ा बदलाव किया था. कंपनी इस साल iPhone 18 Pro को लेकर डिजाइन में तो बड़ा बदलाव नहीं करेगी, लेकिन सेंसर में बदलाव किया जाएगा. 

iPhone 18 Pro का डिस्प्ले 

iPhone 18 Pro के डिस्प्ले में बड़ा बदलाव डायनामिक आइलैंड के रूप में दिखाई देगा. iPhone 17 Pro के मुकाबले इस साल लॉन्च होने वाला डायनामिक आइलैंड 35 परसेंट छोटा नजर आएगा. इस बदलाव की बदौलत यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन यूज करने को मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: गूगल ला रहा कमाल का फीचर! अब नोटिफिकेशन आने पर पिक्सल स्मार्टफोन ऐसे देगा अलर्ट

iPhone 18 Pro का चिपसेट 

iPhone 18 Pro के साथ लेटेस्ट चिपसेट को शामिल किया जाएगा, जिसका अभी तक ऐलान नहीं किया है. यह A20 Pro चिपसेट होगी, जिसे 2एनएम पर तैयार किया जा सकता है. A19 की तुलना में न्यू चिपसेट 45 परसेंट ज्यादा पावरफुल और 30 परसेंट पावर एफिसिएंट होगा. 

Advertisement

iPhone 18 Pro के साथ नए फीचर्स 

iPhone 18 Pro के स्पेसिफिकेशन के अलावा कुछ नए AI फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. सीरी को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है. गूगल जेमिनाई के साथ मलिकर न्यू सीरी तैयार किया जा रहा है, जो कई बेहतर फीचर्स के साथ लॉन्च होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement