अमेरिका के जाने माने रेसलर और WWE सुपरस्टार जॉन सीना और उनकी गर्लफ्रेंड निकी बेला ने यू-ट्यूब के लिए कपड़े उतारे और इसकी वीडियो यू-ट्यूब पर पोस्ट भी की.
इस कपल ने अपने फैंस से वादा किया था कि अगर 'द बेला ट्विंस' के पेज पर 5 लाख सबस्क्राइबर्स (Subscribers) हो जाएंगे तो वो कैमरा के सामने स्ट्रिप डाउन करेंगे.
इसके बाद क्या था जॉन सीना के फैंस ने जल्द ही इस कपल को उनके गोल तक पहुंचा दिया.
इसके बाद जॉन सीना और उनकी गर्लफ्रेंड ने अपना वादा पूरा किया और कैमरा के सामने स्ट्रिप डाउन किया.
शुरुआत में जॉन सीना थोड़ा हिचकते हुए नजर आए थे.
लेकिन उन्होंने अपने फैंस से वादा किया था तो उसे पूरा करने के लिए उन्होंने ऐसा किया.
बाद में कैमरा का सामने जॉन सीना ने अपनी गर्लफ्रेंड के डांस भी किया.
साथ में दोनों हंसी मजाक करते भी दिखे.
बता दें कि हाल ही में जॉन सीना ने रेसलमेनिया 33 के दौरान रिंग में ही अपनी गर्लफ्रेंड निकी बेला को प्रपोज किया था.
मैच खत्म होते ही सीना ने निकी को बीच रिंग में भरी आंखों से प्रपोज किया.
इसके बाद जॉन सीना ने निकी को अंगूठी भी पहनाई थी.
इसके साथ ही काफी लंबे समय से चल रहे इन दोंनों के अफेयर पर अब शादी की मुहर लग गई है.
इसके बाद अब दोनों ने साथ में यह वीडियो बनाया.