West Indies vs Nepal T20 WC Highlights: वेस्टइंडीज सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी, नेपाल टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

West Indies vs Nepal T20 World Cup 2026: मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच टक्कर हुई. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने नेपाल को आसानी से हरा दिया. वेस्टइंडीज की टीम अब अगले राउंड में पहुंच गई है.

Advertisement
वेस्टइंडीज का शानदार प्रदर्शन जारी है. (Photo: Getty) वेस्टइंडीज का शानदार प्रदर्शन जारी है. (Photo: Getty)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:13 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-25 में रविवार (15 फरवरी) को वेस्टइंडीज का सामना नेपाल से हुआ. मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में हुए ग्रुप-सी के इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने नेपाल पर 9 विकेट से जीत हासिल की. मुकाबले में नेपाल ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 134 रनों का टारगेट दिया है. इस टारगेट को वेस्टइंडीज ने 15.2 ओवर में हासिल कर लिया.

Advertisement

इसजीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने ग्रुप-सी से सुपर-8 का टिकट कटा लिया. वेस्टइंडीज मौजूदा टूर्नामेंट में सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम है. जबकि नेपाली टीम सुपर-8 की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई.

दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज ने अपने पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड को 35 रनों से पराजित किया था. फिर उसने इंग्लैंड को 30 रनों से पटखनी दी. दूसरी ओर नेपाल को इंग्लैंड के हाथों 4 रनों से दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा था. फिर उसे दूसरे मुकाबले में इटली ने 10 विकेट से रौंद दिया था.

नेपाली टीम के खिलाफ रनचेज में वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप और शिमरॉन हेटमायर ने जबरदस्त बैटिंग की. होप ने 44 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. वहीं हेटमायर ने 32 गेंदों पर नाबाद 46 रन कूटे. हेटमायर ने अपनी इनिंग्स में चार चौके और दो छक्के लगाए. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए नाबाद 91 रनों की साझेदारी हुई. वेस्टइंडीज का इकलौता विकेट ब्रैंडन किंग के रूप में गिरा, जो 22 रनों के निजी स्कोर पर नंदन यादव का शिकार बने.

Advertisement

ऐसी रही नेपाल की इनिंग्स
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आठ विकेट पर 133 रन बनाए. नेपाली टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 73 रनों के स्कोर तक 6 विकेट खो दिए थे. यहां से दीपेंद्र सिंह ऐरी और सोमपाल कामी ने 54 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया. दीपेंद्र ने 3 चौके और तीन छक्के की मदद से 47 गेंदों पर 58 रनों का योगदान दिया. वहीं कामी ने 4 चौके की मदद से 15 गेंदों पर नाबाद 26 रन जोड़े. वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने चार विकेट झटके. मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, शमर जोसेफ और रोस्टन चेज को एक-एक विकेट मिला.

मुकाबले में नेपाल की प्लेइंग-11: कुशल भुरतेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव और संदीप लामिछाने.

मुकाबले में वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement