Rishabh Pant T20 WC: 'काफी हास्यास्पद है...', ऋषभ पंत को चांस नहीं मिलने पर भड़का यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को एक भी मुकाबले में मौका नहीं मिला है. अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को पंत के ऊपर चारों मुकाबलों में तवज्जो मिली है. अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने ऋषभ पंत के नहीं खेलने पर सवाल उठाए हैं.

Advertisement
ऋषभ पंत ऋषभ पंत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:54 AM IST

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत  मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं लेकिन अबतक उन्हें प्लेइंग-11 इलेवन में चांस नहीं मिला है. गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक भारत के लिए सुपर-12 के चारों मैचों में विकेटकीपर रहे हैं.अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने ऋषभ पंत के नहीं खेलने पर सवाल उठाए हैं. इयान चैपल का मानना ​​है कि ऋषभ पंत को  विकेटकीपर के तौर पर प्राथमिकता दोनी चाहिए और उन्हें टी20 विश्व कप के हर मैच में खिलाना चाहिए.

Advertisement

इयानन चैपल ने टिम डेविड के ऑस्ट्रेलियाई टी20 विश्व कप टीम में शामिल किए जाने की तुलना भारतीय टीम से की. चैपल ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा, 'टिम डेविड ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या किया है? कभी-कभी, चयनकर्ता घरेलू फॉर्म के आधार पर खिलाड़ियों को चुनते हैं और मुझे लगता है कि भारत एक क्लासिक उदाहरण है. वे दिनेश कार्तिक को ऋषभ पंत से आगे पिक कर रहे हैं जो काफी हास्यास्पद है. मेरा मतलब है ऋषभ पंत हर मुकाबले में होने चाहिए, यही प्रवृत्ति है.'

कार्तिक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं

दिनेश कार्तिक का मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में  प्रदर्शन कतई अच्छा नही रहा है लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती है इसलिए शायद कार्तिक को बैक किया जा रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कार्तिक ने 1 रन बनाए थे, वहीं नीदरलैंड के खिलाफ उन्हें बैटिंग करने का मौका नहीं मिला था. फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ कार्तिक ने 6 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 7 रनों का योगदान दिया. यानी कि कार्तिक के बैट से महज 14 रन निकले हैं.

Advertisement

दोनों का एक साथ खेलना मुश्किल

कार्तिक और ऋषभ पंत दोनों को एक साथ खिलाना जोखिम भरा है क्योंकि ऐसे में भारत पांच स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ उतर नहीं पाएगा और हार्दिक पंड्या को अनिवार्य रूप से चार ओवर से करने पड़ेंगे. हाल के दिनों में गेंद के साथ हार्दिक ड्या ने प्रभावित किया है लेकिन अतीत में वह पीठ की इंजरी से जूझते रहे हैं. भारत उन्हें छठे गेंदबाज के रूप में हमेशा खिलाना चाहता है.

न्यूजीलैंड दौरे के लिए नहीं मिली जगह

ऐसी संभावना है कि ऑस्ट्रेलिया में चल रहा टी20 विश्व कप दिनेश कार्तिक के लिए टी20 फॉर्मेट का आखिरी साबित हो सकता है. चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति भी अब  2024 के टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर टीम तैयार करना चाहती है. 37 साल के कार्तिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी महीने होने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम में नहीं चुना गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »