'केरल-पंजाब की हमारी दोस्ती में सब FIRE ही है', संजू सैमसन ने सुनाया अभिषेक संग ओपनिंग का किस्सा

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में अभिषेक शर्मा के साथ अपनी ओपनिंग साझेदारी को फायर-फायर बताया. दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 98 रन की ओपनिंग साझेदारी कर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई, जिसके बाद टीम ने 255 रन बनाकर खिताब जीत लिया.

Advertisement
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने वर्ल्ड कप में किया कमाल (Photo: ITG) संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने वर्ल्ड कप में किया कमाल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:59 PM IST

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ अपनी ओपनिंग साझेदारी को लेकर मजेदार अंदाज में कहा कि उनकी जोड़ी Ice और Fire नहीं बल्कि फायर और केवल फायर की कहानी है. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में शनिवार को दोनों वर्ल्ड चैम्पियन ने शिरकत की. इस दौरान टी20 वर्ल्ड कप 2026 का जिक्र करते हुए सैमसन ने बताया कि मैदान पर दोनों की समझ और दोस्ती ही उनकी सफल साझेदारी की सबसे बड़ी वजह है.

Advertisement

अभिषेक के साथ ओपनिंग पर क्या बोले संजू

संजू सैमसन ने कहा कि 2024 से दोनों साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनके बीच “केरल-पंजाब की दोस्ती” है, जिससे मैदान पर सब कुछ बहुत आसान हो जाता है. सैमसन ने मजाकिया अंदाज में कहा, हम Ice और Fire नहीं हैं, हम Fire और Fire हैं. कभी वो फायर करता है, कभी मैं करता हूं. हमारी यही केमिस्ट्री है. वह मुझसे पूछता है गेंद कैसी आ रही है, तो मैं कहता हूं. गेंद ठीक आ रही है, छक्का मार दो.

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में दिखी शानदार साझेदारी

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में नयूजीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन और अभिषेक ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने ओपनिंग करते हुए 98 रन की साझेदारी की, जिससे भारत को पावरप्ले में मजबूत बढ़त मिल गई. इसी शानदार शुरुआत की बदौलत भारत ने फाइनल में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और अंत में बड़ा मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया. यह ओपनिंग साझेदारी वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड भी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अभ‍िषेक शर्मा, संजू सैमसन के बाद पंत... युवराज स‍िंह के साथ ऋषभ की स्पेशल ट्रेन‍िंग, IPL से पहले जमकर बहाया पसीना, VIDEO

दोनों खिलाड़ियों की शानदार वापसी की कहानी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 दोनों खिलाड़ियों के लिए कमबैक की कहानी भी रहा.

* सैमसन टूर्नामेंट से ठीक पहले खराब फॉर्म के कारण शुरुआती मैचों में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे.
* वहीं अभिषेक शर्मा शुरुआती मैचों में बीमार हो गए थे और पूरी लय में नहीं दिखे.

लेकिन बाद के मैचों में सैमसन को मौका मिला और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत की जीत में बड़ा योगदान दिया. वहीं अभिषेक शर्मा ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर टीम को वही आक्रामक शुरुआत दी जिसकी उम्मीद पिछले डेढ़ साल से की जा रही थी.

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने कप्तान से की थी बस एक डिमांड, ट्रॉफी जीतने के बाद सूर्या ने खोला राज

अभिषेक शर्मा ने क्या कहा?

टूर्नामेंट जीतने के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह जीत पचाना आसान नहीं है और उनका लक्ष्य सिर्फ एक नहीं बल्कि कई आईसीसी ट्रॉफी जीतना है. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत उनके लिए अच्छी नहीं रही, लेकिन उनका सपना भारत के लिए आईसीसी ट्रॉफी जीतना था और आगे भी वे ऐसा करते रहना चाहते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement