'पाकिस्तान में खेलने आए तो जान से मार देंगे', PSL से पहले इन दिग्गजों को मिली खुली धमकी

PSL 2026 शुरू होने से पहले TTP से जुड़े संगठन ने विदेशी खिलाड़ियों को धमकी दी है. इसके बाद PCB ने सभी मैच बिना दर्शकों के कराने और ओपनिंग सेरेमनी रद्द करने का फैसला लिया है. बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी के बीच टूर्नामेंट की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

Advertisement
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आतंकी संगठन ने पीएसएल में न खेलने की धमकी दी (Photo: ITG) ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आतंकी संगठन ने पीएसएल में न खेलने की धमकी दी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 शुरू होने से ठीक पहले ही इस टूर्नामेंट पर बड़ा सुरक्षा खतरा मंडराने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के धड़े जमात-उल-अहरार ने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर धमकी दी है. आतंकी संगठन ने क्रिकेट बोर्ड्स को साफ चेतावनी दी है कि वे अपने खिलाड़ियों को PSL में खेलने के लिए पाकिस्तान न भेजें. एक वरिष्ठ कमांडर के हवाले से कहा गया है कि अगर खिलाड़ियों के साथ कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी.

Advertisement

बताया जा रहा है कि यह धमकी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी है और इसकी पुष्टि भी की गई है. कमांडर ने यहां तक कहा कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि मैच न हो पाएं और खिलाड़ी मैदान पर न उतरें.

इन दिग्गज खिलाड़ियों को भेजी धमकी

इस धमकी के बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ जैसे बड़े नाम PSL 2026 में खेलने वाले हैं.

* वॉर्नर कराची किंग्स की कप्तानी करेंगे
* स्मिथ मुल्तान सुल्तांस की ओर से डेब्यू करेंगे और पाकिस्तान पहुंच चुके हैं.

यह भी पढ़ें: तेल संकट तो बहाना है! पाकिस्तान को सता रहा है तालिबान के हमले का डर, 2 शहरों में सिमटा PSL

इनके अलावा मार्नस लाबुशेन, मोईन अली, डेवोन कॉन्वे और एडम जम्पा जैसे कई विदेशी खिलाड़ी भी इस लीग का हिस्सा हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है. आतंकी संगठन ने वार्नर और स्मिथ जैसे दिग्गजों का नाम लेकर धमकी दी है और कहा है कि अगर वे यहां खेलने आए तो अंजाम बुरा होगा.

Advertisement

PCB का बड़ा फैसला: खाली स्टेडियम में मैच

स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाया है. PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने ऐलान किया है कि PSL 2026 के सभी मैच बिना दर्शकों के खेले जाएंगे. उन्होंने कहा, “जब हम लोगों को अपनी आवाजाही सीमित करने के लिए कह रहे हैं, तो स्टेडियम में हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं कर सकते. इसलिए यह फैसला लिया गया है.”

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को झटका देकर IPL खेलने आ रहे... PCB की धमकी के बावजूद क्यों PSL नहीं खेलना चाहते विदेशी क्रिकेटर्स

पीसीबी ने लिए ये फैसले

* यह टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होगा
* कुल 44 मैच खेले जाएंगे
* सभी मुकाबले लाहौर और कराची में होंगे
* ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी गई है

बढ़ी चिंता, क्या प्रभावित होगा टूर्नामेंट?

PSL 2026 से पहले आई इस धमकी ने टूर्नामेंट पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. अब देखना होगा कि विदेशी खिलाड़ी इस स्थिति में खेलने का फैसला करते हैं या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement