रोहित शर्मा बने पाकिस्तानी टीम के कप्तान? LIVE मैच में ब्रॉडकास्टर से हुआ 'ब्लंडर'

मीरपुर टेस्ट मैच के दूसरे दिन जब स्क्रीन पर पाकिस्तान की प्लेइंग-11 दिखाई गई, तो उसमें भारतीय खिलाड़ियों के नाम थे. इस वाकये को लेकर ब्रॉडकास्टर और पाकिस्तानी टीम सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई.

Advertisement
पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच में ब्रॉडकास्टर की बड़ी गलती (Photo: Getty) पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच में ब्रॉडकास्टर की बड़ी गलती (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मीरपुर,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मीरपुर के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है.  इस मुकाबले के दूसरे दिन (9 मई) ब्रॉडकास्टर से ऐसी गलती हो गई, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

दरअसल, दूसरे दिन के पहले सेशन के दौरान जब पाकिस्तान की प्लेइंग-11 स्क्रीन पर दिखाई गई, तो उसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जगह भारतीय क्रिकेटर्स के नाम नजर आने लगे. यह देखकर फैन्स भी हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई.

Advertisement

ब्रॉडकास्ट ग्राफिक्स में पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार के नाम दिखा दिए गए. यानी पाकिस्तान की जगह पूरी ‘टीम इंडिया’ स्क्रीन पर नजर आ गई.

यह गलती सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, 'लगता है ग्राफिक्स टीम भी जानती है असली टीआरपी कौन लाता है.' एक फैन ने मजाक में लिखा, 'पाकिस्तान सेलेक्शन कमेटी अब फोटोशॉप पर टीम चुन रही है. वहीं एक यूजर ने लिखा, 'यहां भी रोहित शर्मा कप्तान हैं और विराट कोहली को बाहर कर दिया गया.'

कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया कि शायद यह भारतीय दर्शकों का ध्यान खींचने की कोशिश थी. कई फैन्स इसे साधारण तकनीकी गलती मान रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी गलती आसानी से नहीं हो सकती.

Advertisement

कप्तान शांतो का शानदार शतक
मैच की बात करें तो कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के शानदार शतक की मदद से बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 413 रन बनाए. शांतो ने 130 गेंदों में 101 रनों की कप्तानी पारी खेली. वहीं मोमिनुल हक ने 91 और अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने 71 रनों का योगदान दिया.

इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम घुटने की चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं. पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने टॉस के समय बताया कि बाबर का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है. साथ ही उन्होंने डेब्यू कर रहे अजान अवैस और अब्दुल्ला फजल की भी तारीफ की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement