MI vs CSK: म‍िचेल सेंटनर को चोट कंधे पर लगी, फिर 'कन्कशन सब' शार्दुल ठाकुर कैसे? मुंबई इंड‍ियंस ने दिया जवाब

IPL 2026 Concussion substitute: MI vs CSK मैच में मिचेल सेंटनर की जगह शार्दुल ठाकुर को कन्कशन सब बनाने पर विवाद खड़ा हो गया. सेंटनर को कंधे की चोट दिखने के बावजूद MI ने बताया कि उन्हें सिर पर भी चोट लगी थी. कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि यह फैसला मैच रेफरी और अंपायर की मंजूरी से लिया गया.

Advertisement
MI vs CSK में नया बवाल! कॉन्कशन सब पर उठा सवाल, शार्दुल ठाकुर की एंट्री से मचा हंगामा (Photo: Screengrab) MI vs CSK में नया बवाल! कॉन्कशन सब पर उठा सवाल, शार्दुल ठाकुर की एंट्री से मचा हंगामा (Photo: Screengrab)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मुंबई ,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST

Shardul Thakur replaces Mitchell Santner as concussion sub: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंड‍ियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुरुवार को मुकाबला हुआ. जहां चेन्नई ने 103 रन की बड़ी जीत दर्ज की, वहीं दूसरी तरफ मैच कन्कशन  सब्स्टीट्यूट विवाद को लेकर चर्चा में आ गया.

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में संजू सैमसन के शानदार शतक की बदौलत CSK ने 207/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में मुंबई की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई और पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए.

Advertisement

त‍िलक वर्मा और सर्यकुमार यादव के बीच 50 रन की साझेदारी जरूर हुई, लेकिन टीम 104 रन पर सिमट गई. अकील हुसैन ने 4 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.

कन्कशन  सब पर विवाद
मैच के दौरान असली बवाल तब शुरू हुआ जब म‍िचेल सेंटनर ( Mitchell Santner) को फील्डिंग के दौरान चोट लगी और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा.
शुरुआत में यह कंधे की चोट लगी, लेकिन बाद में उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को कन्कशन  सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतारा गया. इस फैसले ने फैन्स और एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया, क्योंकि सेंटनर को कंधे पर पट्टी के साथ देखा गया था, जिससे सिर की चोट वाली बात पर सवाल उठे.

अब MI कोच ने द‍िया बवाल पर बयान 
विवाद बढ़ने के बाद MI के कोच महेल जयर्वधने ने सफाई दी. उन्होंने कहा- सेंटनर पहले सिर और गर्दन पर गिरे थे, उसके बाद कंधे पर असर पड़ा. उन्हें अस्थिर महसूस हुआ, इसलिए स्कैन के लिए भेजा गया. उन्होंने साफ किया कि कन्कशन  सब की मांग टीम ने जरूर की थी, लेकिन इसे मंजूरी देना पूरी तरह मैच रेफरी और अंपायर के अधिकार में था.

Advertisement

क्या कहते हैं कन्कशन  सब के नियम?
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) के नियमों के अनुसार, कन्कशन  सब्स्टीट्यूट पहले से नामित होते हैं और अंतिम फैसला मैच रेफरी ही लेते हैं. खिलाड़ी को संदिग्ध सिर की चोट होने पर ही यह विकल्प लागू होता है.

​​​​​​​यह भी पढ़ें: कंधा पकड़कर गए बाहर… फिर कैसे मिला कन्कशन सब्स्टीट्यूट? IPL में बड़ा ‘गड़बड़झाला’

क्यों बढ़ा कन्कशन  सब पर विवाद?
सेंटनर की कंधे की चोट के विजुअल्स और कन्कशन  सब के फैसले में विरोधाभास दिखने के कारण इस फैसले पर सवाल उठे. कई लोगों ने इसे नियमों की भावना के खिलाफ बताया, जिससे यह मामला IPL 2026 के सबसे चर्चित विवादों में शामिल हो गया.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement