IND vs PAK: इस द‍िन होगी T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की महाभ‍िड़ंत, आ गया फुल शेड्यूल

मह‍िला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फुल शेड्यूल गा गया है. वहीं इस वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की महाभ‍िड़ंत की तारीख का भी ऐलान हो गया है, आइए देख लेते हैं फुल शेड्यूल...

Advertisement
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान की टक्कर  14 जून को होगी (Photo: AFP) महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान की टक्कर 14 जून को होगी (Photo: AFP)

aajtak.in

  • दुबई ,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

ICC Women's T20 World Cup 2026 fixtures: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से हो रहा है. जिसमें 12 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी.  यह इस टूर्नामेंट का 10वां सीजन होगा. वहीं टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. 

टी20 वर्ल्ड कप 12 जून से 5 जुलाई तक चलेगा. क्वालिफायर के जरिए बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स ने मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई. 13 जून को आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच ऑल-यूरोपियन भिड़ंत ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में होगी.  20 जून को इंग्लैंड और स्कॉटलैंड पहली बार इंग्लैंड की धरती पर ICC इवेंट में आमने-सामने होंगे, मुकाबला हेड‍िंग्ले में होगा. 

Advertisement

टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स (Lord's Cricket Ground) में होगा. नीदरलैंड्स इस टूर्नामेंट में डेब्यू करेगा और अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में होगा. 

टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप्स का पूरा समीकरण
ग्रुप A:ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स
ग्रुप B: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड

ICC Women’s T20 World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल 
12 जून (शुक्रवार): इंग्लैंड vs श्रीलंका
13 जून (शनिवार): स्कॉटलैंड vs आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंड
14 जून (रविवार): भारत vs पाकिस्तान, बांग्लादेश vs नीदरलैंड,
16 जून (मंगलवार): न्यूजीलैंड vs श्रीलंका, इंग्लैंड vs आयरलैंड
17 जून (बुधवार): भारत vs नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका vs पाकिस्तान
18 जून (गुरुवार): वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड
19 जून (शुक्रवार): न्यूजीलैंड vs आयरलैंड
20 जून (शनिवार): ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड, पाकिस्तान vs बांग्लादेश, इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड
21 जून (रविवार): साउथ अफ्रीका vs भारत, वेस्टइंडीज vs श्रीलंका,
23 जून (मंगलवार): न्यूजीलैंड vs स्कॉटलैंड, श्रीलंका vs आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान
24 जून (बुधवार): इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज
25 जून (गुरुवार): भारत vs बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका vs नीदरलैंड
26 जून (शुक्रवार): श्रीलंका vs स्कॉटलैंड
27 जून (शनिवार): पाकिस्तान vs नीदरलैंड, वेस्टइंडीज vs आयरलैंड, इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड
28 जून (रविवार): ऑस्ट्रेलिया vs भारत, साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश,
नॉकआउट मुकाबले
30 जून (मंगलवार): सेमीफाइनल 1
2 जुलाई (गुरुवार): सेमीफाइनल 2
5 जुलाई (रविवार): फाइनल

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement