'जब से माहिका जिंदगी में आई है...', टी20 खिताब जीतने के बाद हार्दिक पंड्या हुए इमोशनल, बताया अगले 10 साल का फ्यूचर प्लान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा कि उनके अंदर अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी है और वह इस दौरान 10 और ट्रॉफी जीतना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि उनके लिए आईसीसी ट्रॉफी सबसे ज्यादा अहम हैं और वह हर टूर्नामेंट जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरते हैं.

Advertisement
टीम इंडिया की जीत के बाद गर्लफ्रेंड माहिका के साथ हार्दिक (Photo: PTI) टीम इंडिया की जीत के बाद गर्लफ्रेंड माहिका के साथ हार्दिक (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि वह अपने करियर में अभी 10 और ट्रॉफी जीतना चाहते हैं. हार्दिक ने बताया कि उन्होंने अब तक तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं और अगले 10 साल में वह आईसीसी और आईपीएल दोनों मिलाकर 10 और खिताब जीतने का लक्ष्य रखते हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका का भी जिक्र किया.

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को वर्ल्ड कप फाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम के इस ऑलराउंडर ने कहा कि उनकी जिंदगी का मकसद ही ट्रॉफी जीतना है.

हार्दिक ने क्या कहा, 'यह वही जीत है जिसके लिए मैं हमेशा जीता रहा हूं. इसी वजह से मैं क्रिकेट खेलता हूं. मैं ट्रॉफी जीतना चाहता हूं. जितनी ज्यादा ट्रॉफी जीत सकूं, उतना बेहतर है. 2024 में भी मैंने कहा था कि जिस भी ट्रॉफी के लिए खेलूंगा, उसे जीतूंगा. और मुझे इस बात पर भरोसा है. यह ट्रॉफी उसी बात की पुष्टि है.'

यह भी पढ़ें: GF माहिका शर्मा को KISS, ईशान क‍िशन संग डांडिया... T20 वर्ल्ड कप चैम्प‍ियन बनकर हार्दिक पंड्या ने ऐसे किया सेल‍िब्रेशन,VIDEO

'जब से वो मेरी जिंदगी में आई है'

हार्दिक ने कहा, सफलता के पीछे सिर्फ बातें नहीं बल्कि कड़ी मेहनत होती है. उन्होंने कहा कि इसके पीछे बहुत मेहनत होती है. सिर्फ बातें नहीं होतीं. मेहनत करो, शांत रहो और अच्छे इंसान बने रहो. जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई हैं, तब से मैं सिर्फ जीत ही रहा हूं. उसके आने के बाद से चीजें आसान हो गई हैं. वो मुझे बहुत सपोर्ट करती है और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है. मैच के बाद हार्दिक ने माहिका को किस भी किया.

Advertisement

‘मैं 10 और ट्रॉफी जीतना चाहता हूं’

हार्दिक पंड्या ने कहा कि उन्होंने अभी अपने करियर का सिर्फ आधा हिस्सा ही खेला है और उनके अंदर अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी है. उन्होंने कहा, यह सुनने में अच्छा लगता है कि अब मैं सीनियर खिलाड़ी हूं. लेकिन मेरे अंदर अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी है. मैंने अभी अपने करियर का आधा हिस्सा ही खेला है, आधा अभी बाकी है. मैं कुल मिलाकर 10 और ट्रॉफी जीतना चाहता हूं, जिसमें आईसीसी और आईपीएल दोनों शामिल हैं. लेकिन मेरे लिए आईसीसी ट्रॉफी सबसे ज्यादा अहम हैं. 

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब लेते हुए इमोशनल हो गए संजू सैमसन, सुनाया सचिन तेंदुलकर का किस्सा

वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा. उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से टीम की जीत में अहम योगदान दिया. हार्दिक ने नामीबिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाए. इसके अलावा क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल जैसे अहम मुकाबलों में भी उन्होंने विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement