IPL के बीच ही हार्दिक पंड्या से छिनेगी कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर ने भी जमकर लताड़ा

मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बीच हार्दिक पंड्या पर दबाव बढ़ गया है. आकाश चोपड़ा ने उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं, जबकि मनोज तिवारी ने कप्तानी को लेकर भी आलोचना की है. हालांकि, टीम की गेंदबाजी भी MI की गिरती हालत की बड़ी वजह है.

Advertisement
आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या का बल्ला खामोश ही रहा है (Photo: ITG) आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या का बल्ला खामोश ही रहा है (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर आईपीएल 2026 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद सवाल तेज हो गए हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी हार्दिक की बल्लेबाजी और मैच जिताने वाली पारियों की कमी पर चिंता जताई है. मुंबई इंडियंस का यह सीजन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. टीम ने अपने पहले पांच मैचों में से चार गंवाए हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है. 

Advertisement

गेंदबाजी बनी सबसे बड़ी चिंता

आंकड़े MI की हालत साफ बयां करते हैं. टीम ने 5 मैचों में 972 रन लुटाए हैं, उनका इकॉनमी रेट 10.26 और बॉलिंग एवरेज 30.86 है. इससे साफ है कि गेंदबाज न तो रन रोक पा रहे हैं और न ही नियमित विकेट ले पा रहे हैं.

हार्दिक के प्रदर्शन पर सवाल

हार्दिक पंड्या का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ 81 रन बनाए हैं और 2 विकेट लिए हैं (एक मैच बीमारी के कारण मिस किया). अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि हार्दिक से अब एक बड़ी मैच जिताने वाली पारी की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: 4 श‍िकस्त से डूबी मुंबई इंड‍ियंस की नैया, कभी 5 हार के बाद बनी थी IPL चैम्प‍ियन… क्या हार्दिक पंड्या बन पाएंगे रोहित?

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने लताड़ा

आकाश चोपड़ा ने कहा कि मुझे याद नहीं कि हार्दिक ने आखिरी बार कब मैच जिताने वाली पारी खेली थी. छोटे-छोटे कैमियो जरूर दिखे हैं, लेकिन 70-80 रन की वो पारी, जिससे टीम अकेले मैच जीत जाए. वो अभी नहीं आई है. चोपड़ा ने यह भी सुझाव दिया कि टीम को नई सोच और निडर अप्रोच अपनाने की जरूरत है, साथ ही रदरफोर्ड को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर लाना चाहिए.

रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की मांग

हार्दिक की कप्तानी भी अब आलोचना के घेरे में है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने सुझाव दिया कि टीम को स्थिरता के लिए रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाने पर विचार करना चाहिए, जिन्होंने MI को पांच खिताब दिलाए हैं.

यह भी पढ़ें: गुजरात के खिलाफ मैच से पहले MI को मिली गुड न्यूज, रोहित शर्मा की फिटनेस पर आया ये अपडेट

क्या सिर्फ हार्दिक जिम्मेदार हैं?

हालांकि, MI की खराब स्थिति के लिए सिर्फ हार्दिक को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा. टीम की गेंदबाजी लगातार फ्लॉप रही है और कई मौकों पर बड़े स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई है, जिससे बल्लेबाजों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है. लेकिन कप्तान और सीनियर ऑलराउंडर होने के नाते हार्दिक की भूमिका बेहद अहम हो जाती है. अगर वह एक बड़ी मैच जिताऊ पारी खेलते हैं, तो यह टीम के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement