इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-25 में आज (17 अप्रैल) गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस केकेआर ने जीता है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रदर्शन में निरंतरता देखने को नहीं मिली है. गुजरात को पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को उसने पराजित किया. दूसरी ओर कोलकाता को मुंबई इंडियंस (MI), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने परास्त किया. जबकि पंजाब किंग्स संग मुकाबला बारिश के चलते धुल गया. गुजरात-कोलकाता मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
ऐसी रही है कोलकाता की पारी
कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही. पहले ही ओवर में उसने कप्तान अजिंक्य रहाणे (0 रन) का विकेट गंवा दिया, जो मोहम्मद सिराज का शिकार बने. फिर कोलकताा ने फॉर्म में चल रहे अंगकृष रघुवंशी का विकेट गंवा दिया. अंगकृष 8 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए.
इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने 3 मैचों में जीत हासिल की. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 1 मुकाबला जीता. जबकि एक मैच बारिश से भ धुला. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसमें गुजरात टाइटन्स ने 39 रनों से जीत दर्ज की थी.
गुजरात vs कोलकाता h2h
कुल IPL मैच: 5
गुजरात ने जीते: 3
कोलकाता ने जीते: 1
बेनतीजा: 1
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा.
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: सुनील नरेन, टिम सीफर्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क