इंग्लिश काउंटी में खेलेंगे मुरली विजय, इस टीम ने किया करार

भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने अभी तक 59 टेस्ट खेलकर 39.33 के औसत से 3933 रन जुटाए हैं, जिसमें 12 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं.

Advertisement
मुरली विजय मुरली विजय

तरुण वर्मा

  • लंदन (इंग्लैंड),
  • 08 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST

भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज मुरली विजय इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन एक के अंतिम चरण में एसेक्स के लिए तीन मैच खेलेंगे. बीसीसीआई ने शनिवार को इसकी घोषणा की. एसेक्स काउंटी ने क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी पुष्टि की.

एसेक्स काउंटी क्लब के मुख्य कोच एंथनी मैक्ग्रा ने कहा, 'हम इस बात से खुश हैं कि विजय ने हमारी टीम से खेलने का फैसला लिया. वह एक शानदार बल्लेबाज हैं. एक सलामी बल्लेबाज के रूप में वह काफी रन बना सकते हैं.'

Advertisement

34 वर्षीय विजय को इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में पहले टेस्ट में 20 और छह रन बनाने के बाद भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया.

शिखर धवन और लोकेश राहुल भी फॉर्म में नहीं हैं, बीसीसीआई ने तमिलनाडु के अनुभवी खिलाड़ी के लिए काउंटी मैच आयोजित कराए ताकि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए दौड़ में बने रहें.

विजय ने अभी तक 59 टेस्ट खेलकर 39.33 के औसत से 3933 रन जुटाए हैं, जिसमें 12 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं. विजय 10 सितंबर से ट्रेंट ब्रिज में नॉटिघंमशर में शुरू होने वाले चार दिवसीय मैच में खेलेंगे.

इसके बाद वह 18 सितंबर से वारेस्टरशर के खिलाफ चेम्सफोर्ड में घरेलू मैदान पर खेलेंगे और अपने अभियान का अंत 24 सितंबर से ओवल में सरे के खिलाफ करेंगे.

विजय ने क्लब की वेबसाइट से कहा, ‘मैं एक महीने तक भारतीय टीम के साथ यहां था और मैंने देखा कि यहां कितने दर्शक आते हैं. मैं एसेक्स के लिए खेलने को उत्साहित हूं और उम्मीद करता हूं कि हम कुछ मच जीतेंगे.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »