Player Profile: भुवी के हाथों में होगी गेंदबाजी की कमान, क्या टीम का रखेंगे सम्मान

5 फरवरी 1990 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे भुवनेश्वर कुमार ने साल 2012 में अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर की शुरुआत की थी जबकि टेस्ट में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2013 में पदार्पण का मौका मिला था. वहीं बात करें टी 20 की तो साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच बेंगलुरू में खेला था.

Advertisement
भुवनेश्वर कुमार (फोटो - @BhuviOfficial) भुवनेश्वर कुमार (फोटो - @BhuviOfficial)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2019,
  • अपडेटेड 11:43 PM IST

इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहे क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी जगह मिली है. 29 साल के भुवनेश्वर कुमार 100 से ज्यादा वनडे मैच खेल चुके हैं और विकटे लेने का सैकड़ा भी लगा चुके हैं.  सिर्फ 22 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले भुवनेश्वर कुमार को टीम के लोग भुवी कह कर बुलाते हैं.

Advertisement

5 फरवरी 1990 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे भुवनेश्वर कुमार ने साल 2012 में अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर की शुरुआत की थी जबकि टेस्ट में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2013 में पदार्पण का मौका मिला था. वहीं बात करें टी 20 की तो साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच बेंगलुरू में खेला था.

भुवनेश्वर कुमार  प्रोफाइल

1. उम्र-  29 साल

2. प्लेइंग रोल- दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज

3. बैटिंग -  दाहिने हाथ से बल्लेबाज

4. ओवरऑल वनडे इंटरनेशनल में प्रदर्शन - साल 2012 में अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर की शुरुआत करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने अब तक 105 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 35.66 की औसत से 118 विकेट लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर पांच विकेट है. वहीं 21 टेस्ट में उन्होंने 63 विकेट लिए हैं और टी 20 मैच में 36 विकेट चटकाए हैं. बात अगर भुवी के बल्लेबाजी की करें तो उन्होंने 105 मैचों में 523 रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 53 रन है. वहीं टेस्ट में भुवनेश्वर कुमार ने 21 मैचों में 552 रन बनाए हैं और उनका सबसे हाई स्कोर 63 रन है.

Advertisement

5. वर्ल्ड कप- भुवनेश्वर कुमार का यह दूसरा वर्ल्ड कप है. वो साल 2015 विश्व कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे. लगातार चोट से जूझ रहे भुवी पर इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी का सारा दारोमदार रहेगा.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सफर- भुवनेश्वर कुमार इस बार के विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और वो निश्चित तौर पर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. इंग्लैंड की सपाट पिच और अपनी तैयारी को लेकर भुवी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कोई भी टीम भारतीय गेंदबाजी  को हल्के में नहीं लेंगी. हम शुरुआत और अंत दोनों ही समय में विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखेंगे. उन्होंने कहा था  यह सब कुछ समय और हम अपने प्लान को कैसे अमल में लाते हैं इस पर निर्भर करेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement