मुस्ताफिजुर रहमान को हटाने से भड़का बांग्लादेश, IPL टेलीकास्ट पर लगाया बैन

बीसीसीआई ने मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने का निर्देश दिया था. मुस्ताफिजुर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल की मिनी नीलामी के दौरान 9.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था.

Advertisement
बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगाया. (Photo: Reuters) बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगाया. (Photo: Reuters)

निखिल नाज़

  • ढाका,
  • 05 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर अपनी टीम से आउट कर दिया था. मुस्ताफिजुर को आईपीएल से बाहर किए जाने को लेकर उठे विवाद के बाद बांग्लादेशी सरकार ने बिग कॉल लिया है. बांग्लादेश सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण और प्रचार पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है. सरकार ने साफ किया है कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा.

Advertisement

26 मार्च को जारी एक आधिकारिक आदेश में पुष्टि की गई कि बांग्लादेश में आईपीएल से जुड़ा कोई भी प्रसारण, प्रमोशन या इवेंट कवरेज नहीं दिखाया जाएगा. बयान में कहा गया कि यह निर्णय जनहित में लिया गया है. बांग्लादेशी अधिकारियों के मुताबिक मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर करने के फैसले की जानकारी उन्हें बीसीसीआई के निर्देश के रूप में दी गई थी, जबकि सरकार ने इसे बिना किसी तार्किक वजह के लिया गया फैसला करार दिया.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी पैंतरा चला तो क्या BCCI की कमाई को बड़ा झटका लगेगा? सच कुछ और ही है

सरकारी बयान में कहा गया कि इस निर्णय ने बांग्लादेश की जनता को दुखी, आहत और आक्रोशित किया है. इसी जनभावना को ध्यान में रखते हुए संबंधित प्राधिकरण के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है कि आईपीएल से जुड़े सभी मैचों और कार्यक्रमों का प्रसारण अनिश्चितकाल के लिए निलंबित रहेगा. अगले आदेश तक आईपीएल के किसी भी मुकाबले या उससे संबंधित किसी भी प्रकार के कार्यक्रम का प्रसारण नहीं किया जाएगा.

Advertisement

मुस्ताफिजुर को आईपीएल से हटाने पर विवाद बढ़ा
मुस्ताफिजुर रहमान को अचानक आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद से ही बांग्लादेश में यह मुद्दा बहस का विषय बना हुआ है. फैन्स, पूर्व क्रिकेटर और विशेषज्ञ लगातार इस फैसले के कारणों पर सवाल उठा रहे हैं. अब आईपीएल टेलीकास्ट पर बैन ने इस पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह विवाद सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि खेल और कूटनीतिक संवेदनशीलता का मुद्दा बन चुका है.

यह विवाद अब सिर्फ टेलीकास्ट बैन तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसका असर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और द्विपक्षीय संबंधों पर भी साफ नजर आने लगा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत ना भेजने का फैसला किया है. बोर्ड ने इसके पीछे सुरक्षा चिंताओं और बांग्लादेश सरकार की सलाह का हवाला दिया है.

यह भी पढ़ें: सिक्योरिटी तो सिर्फ बहाना है! अपने सबसे बड़े स्टार को कब सुरक्षा देगा बांग्लादेश, देश से बाहर रहने को मजबूर

यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब बीसीसीआई के निर्देशों के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिजुर रहमान को टीम से रिलीज किया. हालांकि बीसीसीआई ने मुस्ताफिजुर को हटाने के पीछे भारत-बांग्लादेश संबंधों की मौजूदा स्थिति का सीधे तौर पर उल्लेख नहीं किया, लेकिन यह जरूर संकेत दिया कि यह निर्णय व्यापक घटनाक्रमों से प्रभावित था.

Advertisement

मुस्ताफिजुर रहमान के आईपीएल से अचानक बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार रात एक आपातकालीन बैठक बुलाई. इसके बाद रविवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की अहम बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम भारत की यात्रा नहीं करेगी. यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »