आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह की टक्कर को लेकर है. यह सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि युवा जोश और अनुभव की असली परीक्षा है. (Photo, PTI)
गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में मंगलवार को जब राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे, तो सबसे ज्यादा नजरें इसी टक्कर पर टिकी होंगी. क्रिकेट के जानकार इसे ‘टैलेंट vs एक्सपीरियंस’ की क्लासिक लड़ाई मान रहे हैं. (Photo, PTI)
क्रिकेट में ऐसे पल ही करियर गढ़ते हैं. जब सचिन तेंदुलकर ने छोटी-सी उम्र में वसीम अकरम, वकार यूनुस, कर्टली एम्ब्रोस और कोर्टनी वॉल्श जैसे दिग्गजों का सामना किया, तो वही शुरुआती चुनौतियां उनकी महानता की नींव बनीं. (Photo, PTI)
दरअसल, जयपुर (1 मई 2025) में खेले गए पिछले मैच में सूर्यवंशी को बुमराह का सामना करने का मौका मिला था. लेकिन तब ओपनर सूर्यवंशी (सेकेंड बॉल डक) पहले ही ओवर में दीपक चाहर की गेंद पर लपक लिये गए थे. तब आईपीएल में धुआंधार शतक (101 रन, 38 गेंद, 7 चौके, 11 छक्के) जड़ने के बाद अगली ही पारी में वह शून्य पर आउट हुए थे. (Photo, PTI)
... लेकिन क्रिकेट की खूबसूरती यही है- हर अगला मैच एक नई कहानी लिखने का मौका देता है.केविन पीटरसन का मानना है, 'यह खुद को परखने का सबसे बड़ा मौका है. बुमराह इस वक्त दुनिया के बाकी गेंदबाजों से अलग लेवल पर हैं. 15 साल की उम्र में बेस्ट का सामना करना- यह किसी भी युवा के लिए गोल्डन अवसर है.' (Photo, PTI)
कुल मिलाकर, यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि अनुभव और युवा जोश के बीच टक्कर के रूप में देखा जा रहा है. सूर्यवंशी के लिए यह मौका बुमराह के आगे खुद को साबित करने का है. (Photo, PTI)