जब अंजना ओम कश्यप से एक दर्शक ने पूछा कि आप डिनर कब करती हैं तो इस पर उन्होंने जवाब दिया. अंजना ने कहा, मैं आमतौर पर डिनर जल्दी, 7 से 8 बजे के बीच करने की कोशिश करती हूं, कभी-कभी 9 से 10 बजे एक घंटे की बातचीत के बाद घर जाकर कुछ गरम खाने का मन करता है तो खा भी लेती हूं. मेरा मानना है कि जितना जल्दी डिनर कर लें उतना बेहतर होता है.