BSP की समीक्षा बैठक में पार्टी महासचिव आकाश आनंद, भाई आनंद कुमार और सीनियर लीडर सतीश मिश्रा मौजूद थे. मायावती चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने और जोश बढ़ाने की पूरी कोशिश में हैं. इस बैठक का मकसद चुनाव की तैयारियों को मजबूत करना और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना था.