होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव ने अमेरिका की ऊर्जा चिंताओं को फिर गहरा कर दिया है. ईरान की प्रतिक्रिया और क्षेत्र में जारी टकराव के चलते हालात ऐसे बन गए हैं कि अमेरिकी बाजार में पेट्रोल की कीमतों में फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है. इसी बीच ऊर्जा क्षेत्र के शीर्ष अधिकारियों ने भी चेतावनी दी है कि मौजूदा हालात का असर ईंधन की कीमतों पर पड़ सकता है.