ईरान विवाद पर ट्रंप टीम में फूट, सीनियर अधिकारी ने दिया इस्तीफा. ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान नीति का विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया है. अपने इस्तीफे में केंट ने कहा कि उनकी अंतरात्मा उन्हें इस युद्ध का समर्थन करने की अनुमति नहीं देती. उनका मानना है कि ईरान से अमेरिका को कोई तत्काल खतरा नहीं था