कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र में बारात चढ़ने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. मोहल्ला सराय सुंदर में हरदोई से आई बारात चढ़ाई जा रही थी. बैंड ट्राली के साथ बैंडवाले संगीत बजा रहे थे. इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई और सीधे बैंड ट्राली में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राली के पास मौजूद 9 बैंडवाले इसकी चपेट में आ गए. हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. 6 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.