होर्मुज अब खुल गया है? ट्रंप के दावे पर बोला ईरान. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां दोनों पक्षों के दावे और बयान लगातार बदल रहे हैं. एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही शुरू हो गई है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिका के 10 तेल टैंकरों को रास्ता दिया है और इसे उन्होंने कूटनीतिक सफलता बताया