तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले थलपति विजय के खास दिन पर अभिनेत्री तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने समारोह की चर्चा और बढ़ा दी. चेन्नई में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तृषा नीली सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं. विजय और तृषा की पुरानी दोस्ती और सुपरहिट फिल्मों की वजह से फैंस की नजरें भी उन पर टिकी रहीं. इस खास मौके पर उनका ट्रेडिशनल अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है.