तमिलनाडु की राजनीति में दशकों पुराना द्रविड़ वर्चस्व टूट गया है. थलपति विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य में नई राजनीतिक शुरुआत की है. टीवीके सरकार की कैबिनेट में युवा चेहरों, रणनीतिकारों और प्रोफेशनल बैकग्राउंड वाले नेताओं को जगह दी गई है. चेन्नई में हुए शपथ ग्रहण समारोह में विजय के साथ 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली. इसे तमिलनाडु में नई पीढ़ी और आधुनिक राजनीति के उभार के तौर पर देखा जा रहा है.